एक्सप्लोरर

Rajasthan Conversion: भरतपुर में हिंदू से ईसाई धर्म परिवर्तन के दो मामले सामने आए, पुलिस अधीक्षक ने किया एसआईटी का गठन

Bharatpur Conversion: भरतपुर जिले में गरीब और दलित वर्ग के लोगों को ईसाई धर्म की खासियत बताकर उनको लालच देकर गुमराह करने का मामला सामने आया है. आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया है.

राजस्थान के भरतपुर जिले में हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. भरतपुर में कई जगह गरीब और दलित वर्ग के लोगों को झांसा देकर हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने का लालच दिया जाता है. कुछ दिन पहले भरतपुर के एक होटल में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंच कर पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी थी जिस पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. 
 
धर्मान्तरण का एक मामला भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीपला में सामने आया है जहां पति-पत्नी एक केंद्र चलाते हैं जिसका उद्देश्य हिंदू धर्म के गरीब और दलित वर्ग के लोगों को फुसला कर झांसे से हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराना है. 
 
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए पति - पत्नी दोनों ईसाई धर्म ग्रंथों को लेकर गांव के एक मोहल्ले में लोगों को ईसाई धर्म की खासियत के बारे में बता रहे थे और उनको हिंदू से इसी धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध करना शुरू कर दिया. विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को देख कर मौके से सभी लोग खेतों में होकर भाग गए. उसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद चिकसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने लाई है एवं पूछताछ की है. 
जानकारी के अनुसार भरतपुर शहर का रहने वाला अजय अपनी पत्नी के साथ ईसाई मिशनरी का सेंटर चलता है. अजय गरीब व दलित वर्ग के लोगों को ईसाई धर्म की खासियत के बारे में बातकर उनको  लालच देकर हिंदू धर्म के लोगों को गुमराह करते है और उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास करते हैं .
 
क्या कहना है गांव के पूर्व सरपंच का ?
पीपला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच तुहि राम ने बताया कि दो लोग हमारे गांव में एक सेंटर चलाते हैं. हमने उनसे जाकर पूछा तो उन्होंने बताया था कि हम बीमारी को ठीक करते है जैसे लकवा की बीमारी ,बुखार का आना ,अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती है हमको सही जानकारी नहीं दी की हम यहां धर्म परिवर्तन का काम कर रहे है. एक और लड़का भी आता है भरतपुर के पास के गांव का रहने वाला उससे बात की तो उसने भी यही बताया था कि हम तो इलाज करते है और इससे बहुत बड़ा लाभ हो रहा है. बाद में पता चला है कि वे लोग तो धर्म परिवर्तन का काम करते थे, लेकिन अभी गांव में किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है. 
क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का ?
 
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले थाना अटल बंद में एक मामला दर्ज हुआ था जिसमे परिवादी द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने की सम्बन्धी धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया गया था. प्रकरण का अनुसन्धान किया गया तो धर्मांतरण जैसे तथ्य प्रथम दृष्टया सामने आये थे. विगत बुधवार को भी चिकसाना थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था उसके पास से भी कुछ तथ्य और सर्टिफिकेट मिले है जिनसे धर्मांतरण के कुछ तथ्य सामने आये है. दोनों ही प्रकरणों को देखते हुए बेहतर अनुसंधान और इनकी तथ्यों की गहराई तक जांच करने के लिए हमने एसआईटी का गठन किया है जो इन तथ्यों की जांच करेगा.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget