एक्सप्लोरर

'मसाज के लिए महिलाएं भेज दो', बेशर्म पुलिसकर्मी की डिमांड, अब मांगी माफी

Rajasthan: धौलपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने ग्रामीणों से अधिकारियों की बॉडी मसाज के लिए महिला या लड़की की डिमांड की. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी और कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक कांस्टेबल ने ग्रामीणों से अधिकारियों की बॉडी मसाज के लिए महिला या लड़की की डिमांड कर दी. पुलिस कांस्टेबल और ग्रामीण की फोन पर की गई बातचीत का ऑडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा को शिकायत पत्र दिया और कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

आरोप लगाया गया है कि धौलपुर पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल रामनरेश द्वारा सदर थाना क्षेत्र के गांव भागीरथपुरा गांव के एक व्यक्ति को फोन करके पुलिस अधिकारियों की बॉडी मसाज और रात रंगीन करने के लिए लड़की या महिला की डिमांड की है. कांस्टेबल से बातचीत का ऑडिओ वायरल हो गया है.

मामला रविवार का बताया जा रहा है. धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा गांव के रहने वाले गुडडू के फोन पर कांस्टेबल रामनरेश ने फोन कर कहा कि अधिकारियों की रात रंगीन करने और बॉडी मसाज करने के लड़की या महिला चाहिए. कांस्टेबल ने कहा कि एक महिला एक रात सोने के लिए या मसाज करने के लिए मिल जाये इसके बदले में 1000 रुपये दिए जायेंगे.

एक रात में कोई फर्क नहीं पड़ता है. इस पर गांव के रहने वाले गुड्डू ने कांस्टेबल को जवाब दिया कि इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है लेकिन पास के गांव धीमरी में ऐसी व्यवस्था हो जाएगी. लेकिन कांस्टेबल ने धीमरी गांव के लिए मना कर दिया. कांस्टेबल गांव के गुड्डू से कई बार गांव से ही महिला उपलब्ध कराने की मांग करता है और फिर फोन को काट देता है.

गुडडू ने कांस्टेबल की इस हरकत से गांव के लोगों को अवगत कराया. ग्रामीणों का कांस्टेबल की इस हरकत से आक्रोश भड़क गया. ग्रामीणों ने लामबंद होकर पंचायत बुलाई और एसपी को शिकायत देने का फैसला लिया. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरड़ा को शिकायत देकर कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

पंचायत में मांगी माफ़ी कांस्टेबल ने 

कांस्टेबल को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई. मामले को बढ़ता देखकर कांस्टेबल रामनरेश भगीरथपुर गांव पहुंचा और भरी पंचायत में कांस्टेबल ने ग्रामीणों से माफी मांगी. ग्रामीणों का कहना था कि कांस्टेबल पहले भी इस तरह की हरकत चुका है.
 क्या कहना है पुलिस का ?

धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया है कि आज कुछ ग्रामीण एक कांस्टेबल की शिकायत लेकर आये थे. कांस्टेबल के खिलाफ मिली शिकायत की जांच करा रहे हैं दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा में 2 लड़कों ने किया युवती का रेप, विरोध करने पर तलवार से हमला... काटी अंगुलियां, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget