एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: जोधपुर में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का PM मोदी पर हमला, कहा- 'केंद्र की सरकार शिगूफे...'

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जोधपुर में कहा कि प्रदेश की सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं जो देश ही नहीं विदेशों में भी नहीं है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने वाले हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टीयां सक्रिय हो गई है. प्रदेश में स्टार नेताओं के दौरें भी शुरू हो गए हैं. राजस्थान में मौजूदा कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत अपनी योजनाओं और राज्य में किए गए विकास कार्यों को लेकर सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे हैं. वहीं बीजेपी जन आक्रोश यात्रा व परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता पर कब्जा करने के लिए तैयारियों में जुठ गई है.
 
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर पहुंचीं. उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस सरकार के रिपीट होने का दावा किया, साथ ही केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहां की मोदी सरकार शिगूफों वाली सरकार है जो सिर्फ शिगूफे छोड़ती है.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई है जो देश ही नहीं विदेशों में भी नहीं है, यहां चिरंजीवी योजना में 25 लख रुपए का बीमारी का इलाज मुफ्त किया जाता है. महिलाओं को मोबाइल फोन, फ़ूड किट, इंदिरा रसोई जैसी कई योजनाएं चल रही हैं. इसी के आधार पर हम जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे. उन्होंने ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार शिगूफे छोड़ती है. जनता और देश को उलझाए रखने के लिए शिगूफे छोड़े जाते हैं. कभी वन नेशन वन इलेक्शन, कभी इंडिया भारत कभी CAA जैसे कई मुद्दे हैं. जिन्ह मुद्दों पर जनता को उलझाये रखो. बेरोजगारी भ्रष्टाचार घोटाले पर किसी तरह की देश में चर्चा ना हो.

इंडिया और भारत के मुद्दे पर हमला
सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अपनी मां को कई नाम से बुलाते हैं. ऐसे ही भारत माता को हम मां कहते हैं. इसलिए उसे इंडिया बुलाए, भारत या हिंदुस्तान कोई फर्क नहीं पड़ता. जब हमारे संगठन का नाम इंडिया पड़ा तो आपने I.N.D.I.A को घमंडियां, अपने आतंकवादी संगठन के नाम से जोड़ दिया. ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम से कंपेयर करने लगे. स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया यह क्या सब गुलामी के प्रतीक थे.

'धर्म में कभी कोई झगड़ा नही होता है'
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने चार हजार किलोमीटर पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा की थी उस व्यक्ति से आप भारत इंडिया की आजादी नहीं छीन सकते. जब भारत के आजादी के स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई लड़ी जा रही थी तब आपके पूर्वज अंग्रेजों के साथ मुखबरी किया करते थे. 76 साल बाद किस गुलामी की बात कर रहे है. यह बौखलाहट अच्छी है और होनी भी चाहिए.
 
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सनातन धर्म के विरुद्ध बात कर रहे हैं. सनातन धर्म में किसी भी तरह की हिंसा नहीं होती है. धर्म में कभी कोई झगड़ा नही होता है. परिवर्तन यात्रा व आक्रोश यात्रा में हमने देखा कि कुर्सियां खाली थीं. 
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget