एक्सप्लोरर

राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद डोटासरा 10 दिन की छुट्टी पर, खुद जानकारी देते हुए बताई ये वजह

Rajasthan Congress Chief: गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान से बाहर गए हैं. उन्होंने अपनी इस छुट्टी पर निजी कारणों का हवाला दिया है और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है.

Govind Singh Dotasara on Leave: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 10 दिनों की छुट्टी पर गए हैं. इसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर सूचना दी है. उनकी छुट्टी पर जाने की सूचना राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा में है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गोविंद सिंह डोटासरा जब से अध्यक्ष बने हैं उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है. विधान सभा का चुनाव और उसके बाद लोकसभा के चुनाव के बाद उन्होंने पहली बार 10 दिनों की छुट्टी ली है. 

गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान से बाहर गए हैं. उन्होंने अपनी इस छुट्टी पर निजी कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "आगामी 10 दिन निजी कारणों से राजस्थान से बाहर रहूंगा." राजस्थान पीसीसी चीफ ने अपनी इस पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया है.

विपरीत परिस्थितियों में बनाए गए थे अध्यक्ष
राजस्थान में मानेसर कांड के बाद 14 जुलाई 2020 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में गोविन्द सिंह डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया था. 29 जुलाई 2020 से लगातार डोटासरा ही अध्यक्ष बने हुए है. उसके बाद से कई उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली. 

विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस हार गई मगर 70 सीटें लाने में कामयाब रही है. उसके बाद जब लोकसभा का चुनाव आया तब कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने की चर्चा तेज हुई लेकिन डोटासरा को ही कंटिन्यू कर दिया गया था. अब राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की आठ और तीन गठबंधन की सीटें निकल पाई है. ऐसे में डोटासरा को इस जीत का श्रेय दिया जा रहा है.

राजनीतिक गलियारे में चर्चा खूब है?
गोविंद सिंह डोटासरा के 10 दिन छुट्टी पर जाने की चर्चा खूब है. चूंकि, राजस्थान में छुट्टी पर जाने वाले अध्यक्ष कभी इस तरह से सोशल मीडिया पर जानकारी नहीं दिया करते थे. डोटासरा से पहले सचिन पायलट लम्बे समय तक राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. 

उनके समय में भी विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बन गई थी और लोकसभा में खाता भी नहीं खुला था.

यह भी पढ़ें: BAP सांसद राजकुमार रोत ने की CM भजनलाल से मुलाकात, सामने आए ये 3 बड़े कारण, क्या इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget