एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा बोले- 'महंगाई पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाती बीजेपी'

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सेना भर्ती प्रक्रिया बंद होने पर आज केंद्र की मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा का सपना संजोए युवाओं की उम्र निकल रही है.

Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सेना भर्ती प्रक्रिया बंद होने पर आज केंद्र की मोदी सरकार को घेरा. डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी बेरोजगारी पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाती? पिछले दो वर्ष से सेना में भर्ती प्रक्रिया बंद है, बेरोजगारी चरम पर है, रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं, राष्ट्र सेवा का सपना संजोए युवाओं की उम्र निकल रही है.’’ डोटासरा ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, चेत जाइए! युवा शक्ति के सपनों को कुचलना बंद कीजिए.’’

कांग्रेस ने महंगाई का अगरबत्ती जलाकर किया विरोध

कांग्रेस महंगाई का मुद्दा भी लगातार उठा रही है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी पर आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता ने गैस सिलेंडर पर हार पहनाया, अगरबत्ती दिखाई और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 65 घंटे, तीन देश, 20 ड्रेस, 60 फोटो शूट कर लौटते ही प्रधानमंत्री ने घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए.

Invest Rajasthan 2022: आज से शुरू होगा ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ का आयोजन, 5000 इन्वेस्टर होंगे शामिल

घरेलू गैस सिलेंडर का दाम हजार में 50 कम-कांग्रेस

उन्होंने यूपीए कार्यकाल के दौरान मिलनेवाली सब्सिडी का जिक्र किया और बताया कि कांग्रेस गरीब, मध्यम वर्ग का ख्याल रखती थी. लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद आह्वान किया कि सब्सिडी छोड़ो. अब हालत ये हो गई है कि रोजाना बढ़ते दामों से तंग आकर सिलेंडर छोड़ने की नौबत आ गई है. पवन ने बताया कि सरकार लगातार गरीब, मध्यम वर्ग पर महंगाई का बोझ डाल रही है. दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने तंज कसा कि गनीमत है अभी घरेलू गैस सिलेंडर का दाम एक हजार रुपए नहीं हुआ है. अभी तो कीमत 999.50 रुपए है. पवन ने मार्च से अब तक अंडर रिकवरी और सब्सिडी के आंकड़े जारी नहीं करने पर भी सवाल किया.   

Bharatpur News: लग्जरी कार में की जा रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने 53 पेटियां जब्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget