एक्सप्लोरर

Invest Rajasthan 2022: आज से शुरू होगा ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ का आयोजन, 5000 इन्वेस्टर होंगे शामिल

Rajasthan News: ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ 7 और 8 मई 2022 को आयोजित होने जा रहा है. जिसमें भौतिक रूप से 3000 से अधिक और वर्चुअल रूप से 5000 से अधिक निवेशक शामिल होंगे. 

Invest Rajasthan 2022: जयपुर के सीतापुरा स्थित ‘जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर’ में 7 और 8 मई 2022 को ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ का आयोजन होगा. इसके लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी हो गई हैं. राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के प्रवाह को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट राजस्थान जैसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम करने जा रही है. इसमें भौतिक रूप से 3000 से अधिक और वर्चुअल रूप से 5000 से अधिक निवेशक शामिल होंगे. 

यह उपस्थिति राजस्थान के औद्योगिक विकास को मजबूती प्रदान करेगी.  इन्वेस्ट राजस्थान के लिए देश-भर में रोड शो और इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए.  इनमें 10.45 लाख करोड़ रूपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 4192 एमओयू एवं एलओआई हुए है, जिनसे प्रदेश में 9.69 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. 

इन जगहों पर किए गए रोड शो

उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन्वेस्टर्स से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं.  जैसा कि पहले भी इन्वेस्ट राजस्थान के लिए दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, बैंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, चैन्नई, दुबई, यूएसए के साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों में रोड शोज और इन्वेस्टर समिट के आयोजन किए गए थे.  

जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों के निवेशकों के साथ नियमित बैठक करें.  जिले के औद्योगिक विकास के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें, साथ ही उनकी समस्याओं को तुरंत निस्तारित कराएं.  बैठकों के जरिए आगामी विकास की संभावनाओं का भी पता लगाएं.  ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ आयोजन टीम को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए.  बजट घोषणा में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है.  राजस्थान की यह पहल पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसलिए इन्वेस्ट राजस्थान के आगामी रोड शोज में पर्यटन विभाग को भी शामिल किया जाए.  

Ajmer News: अजमेर में आखा तीज पर 5 जोड़ों का हुआ था बाल विवाह, मामले में 17 एजेंसियां तलब

कुल 129 परियोजनाओं में कार्य  शुरू

अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान के कनेक्ट कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के समन्वय से गोल्फ इवेंट, विशाखापट्नम के मेडिकल डिवाइस पार्क, वडोदरा के पेट्रोलियम, केमिकल्स एण्ड पेट्रोकेमिकल्स इंवेस्टमेंट रीजन (पीसीपीआईआर) और गुरूग्राम के फिनटेक पार्क में रोड शो आयोजित किए जाएंगे. 

साथ ही जापान एवं साउथ कोरिया में भी अन्तर्राष्ट्रीय रोड शो कराए जाएंगे.  उन्होंने बताया कि इंवेस्ट राजस्थान के लिए हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए मजबूती से प्रयास किए जा रहे है.  बैठक में आयुक्त बीआईपी श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभी हुए एमओयू व एलओआई में कुल 129 परियोजनाओं में कार्य भी शुरू हो गया है.  इनमें 1278 करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है.  बैठक में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव  उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, रीको प्रबंध निदेशक अर्चना सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र पारख, अतिरिक्त आयुक्त नलिनी कठोतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget