एक्सप्लोरर

Rajasthan: कांग्रेस कार्यालय में रोज क्यों आ रही हैं 1000 कॉल्स? मिल रहा है ऐसा जवाब

Rajasthan Congress: कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी तरफ से 500 लोगों को यात्रा मेंललेकर आएं. ये सभी नेता किसी भी जानकारी के लिए यहां फोन करते हैें.

Rajasthan Congress: 'हेलो कंट्रोल रूम?'
'जी बोलिए...'
'भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी चाहिए..'

इसी तरह रोजाना सुबह 8.00 बजे से रात 6.00 बजे तक एक हजार से ज्यादा कॉल्स कांग्रेस कार्यालय में आ रही हैं. इसके लिए कार्यालय में पूरी तैयारी की गई है. दरअसल, राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के लिए जयपुर में चांदपोल स्थित इंदिरा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां रोज औसतन एक हजार फोन कॉल आ रहे हैं. 

इन कॉल्स का जवाब देने के लिए कुल 15 लोगों की टीम बनाई गई है. लोगों की मदद करने के लिए तीन शिफ्ट में काम किया जा रहा है. और एक शिफ्ट में 4 लोग काम कर रहे हैं. मुमताज़ मशीह को इस टीम का प्रभारी बनाया गया है.

पूरी निगरानी हो रही है
भारत जोड़ो यात्रा पीसीसी कंट्रोल रूम पर आई हुई कॉल का पूरी तरह से जवाब दिया जाता है. कॉल्स और कंट्रोल रूम की पूरी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई चूक न हो. भारत जोड़ो पीसीसी कंट्रोल रूम के सदस्य शरीफ खान ने बताया कि किसी का भी फ़ोन आ सकता है. ज्यादातर लोग स्थान और यात्रा की अपडेट के लिए फ़ोन करते हैं. शरीफ ने बताया कि हम लोग लगातार इनका जवाब देते हैं. जिन लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में कोई जिम्मेदारी दी गई है, वो सभी भी कई बार फोन करते हैं. कांग्रेस के अलावा, बाहर के लोगों के भी कॉल्स आते रहते हैं. 

कांग्रेस के महत्वपूर्ण लोग भी करते हैं कॉल
पीसीसी कंट्रोल रूम के प्रभारी मुमताज़ मशीह ने बताया कि यात्रा से संबधित किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए हमारी पूरी टीम लगातार काम कर रही है. वहीं, सहप्रभारी पंकज दाधीच ने बताया कि सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक इस कार्य में 15 लोग लगे होते हैं. कई बार पार्टी के महत्वपूर्ण लोगों के भी फोन आ जाते हैं. बुधवार को पूर्व सांसद अश्क अली टाक भी पीसीसी कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहां का हालचाल लिया.

टीम के प्रमुख लोग
भारत जोड़ो पीसीसी कंट्रोल रूम का मुमताज़ मशीह को प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पंकज दाधीच सह प्रभारी हैं और सदस्य के रूप में शरीफ खान, राजेश खत्री, खागाराम, राजेंद्र आर्य, प्रदुमन सिंह और समीर सुखीजा हैं. इनकी टीम 21 दिसंबर तक लगातार काम करेगी. सभी पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों को 500-500 लोगों को यात्रा में लाने का निर्देश दिया गया है. इन सभी को कोई जानकारी चाहिए होती है तो ये सभी भारत जोड़ो पीसीसी कंट्रोल रूम को कॉल करते हैं.

यह भी पढ़ें: Gangsters in Rajasthan Politics: राजस्थान के ये गैंगस्टर जिन्होंने बदल दी सियासत की चाल, जानिए क्या है इनकी कहानी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget