एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने CM अशोक गहलोत के करीबी महेश जोशी पर साधा निशाना, पूछा यह सवाल

Rajasthan News: दिव्या मदेरणा ने कहा कि नाफरमानी की सजा के कई तरीके होते हैं. यह तलवार चुनाव तक लटकी रहेगी, अगर अभी कुछ नहीं होता तो उसे माफी मत समझिए, चुनाव में टिकट काटकर भी संदेश दिया जा सकता है.

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में सियासी उठापटक और बगावत पार्ट 2 के बाद घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट के विधायक आमने-सामने हैं. कांग्रेस के 102 विधायकों ने पिछले महीने बगावत का बिगुल फूंक दिया. इसमें विधायक डॉक्टर महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma), शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) और धर्मेंद्र राठौड़ (Dharmendra Rathore) पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा. कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसका उन्होंने जवाब भी दे दिया है. इस पर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने तीखा हमला बोला है. हालांकि अब गहलोत और पायलट के बीच सुलह के संकेत मिल रहे हैं. दोनों ही गुट फिर सरकार बनाने और एक साथ मिलकर काम करने की बात कर रहे हैं.

दिवाली से पहले दिव्या मदेरणा ने फोड़ा बम 
जोधपुर की ओसियाँ सीट से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा गहलोत गुट के मंत्रियों पर हमला बोलने का एक भी मौका नही छोड़ रही हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे ने मीडिया में बयान दिया था, ''बकरीद-ईद पर बचेंगे तो मोहर्रम पर नाचंगे.'' इस बयान को हथियार बनाते हुए मदेरणा ने डॉक्टर महेश शर्मा, शांति धारीवाल, धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से आलाकमान के नोटिस पर भेजे जवाब को लेकर हमला बोला हैं. दिव्या मदेरणा ट्वीटर पर अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. दिव्या मदेरणा ने इशारे ही इशारों में एक बार फिर शांति धारीवाल और महेश जोशी पर निशाना साधा है.


Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने CM अशोक गहलोत के करीबी महेश जोशी पर साधा निशाना, पूछा यह सवाल

विधायक दिव्या मदेरणा ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे के बयान को दोहराते हुए लिखा, ''बकरीद पर बचेंगे तो मोहर्रम पर नाचेगे. यह इनके झूठ /विद्रोह पर सटीक बैठता है.'' इस ट्वीट से सीधा सीधा सीएम गहलोत के करीबी महेश शर्मा पर हमला किया गया है. शर्मा विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक हैं.


Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने CM अशोक गहलोत के करीबी महेश जोशी पर साधा निशाना, पूछा यह सवाल

इससे पहले किए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''लेकिन फिर स्वयं क्यों नहीं गए मुख्यमंत्री निवास विधायक दल की मीटिंग में? खुद इस्तीफ़ा देने क्यों गए विधानसभा अध्यक्ष के निवास? वो स्वयं अगर मीटिंग में जाते तो अन्य विधायक भी प्रेरणा लेते उनसे आख़िरकार मुख्य सचेतक है पार्टी के?''

दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर कहा-नाफरमानी की सजा के कई तरीके होते हैं. यह तलवार चुनाव तक लटकी रहेगी, अगर अभी कुछ नहीं होता तो उसे माफी मत समझिए, चुनाव में टिकट काटकर भी संदेश दिया जा सकता है.क्योंकि आलाकमान के हजारों अंदाज होते हैं फरमान जारी करने के. बता दें कि दिव्या मदेरणा सीएम गहलोत समर्थक मंत्रियों को लगातार निशाने पर ले रही हैं.

गहलोत और मदेरणा परिवार की अदावत

अशोक गहलोत और मदेरणा परिवार में पुरानी अदावत रही है. दिव्या मदेरणा के दादा और दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा 1998 में सीएम पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन सीएम कुर्सी मिली अशोक गहलोत को. कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव कर दिया गया और परसराम मदेरणा सीएम बनने से चूक गए. भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी महिपाल मदेरणा की बेटी हैं दिव्या मदेरणा को इस बात की खीझ आज भी है. हालांकि, सीएम गहलोत ने कभी मदेरणा परिवार के लिए अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया. दिव्या मदेरणा की मां लीला मदेरणा को कांग्रेस का टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गईं. दिव्या मदेरणा की मां फिलहाल जोधपुर की जिला प्रमुख हैं. जबकि दिव्या मदेरणा ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं. दिव्या मदेरणा स्पष्ट कह चुकी हैं कि वह गहलोत और पायलट गुट में शामिल नहीं हैं. वह कांग्रेस आलाकमान के गुट में हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget