एक्सप्लोरर

Rajasthan Rajya Sabha Election: सुभाष चंद्रा को समर्थन देने पर दिव्या मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल पर साधा निशाना, कहा BJP की 'बी' टीम है RLP

Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को समर्थन देने की बात कही है. उनके इस फैसले पर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कटाक्ष किया है.

Congress MLA Divya Maderna Attack on Hanuman Beniwal: राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) की विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) का समर्थन करने के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के फैसले की आलोचना करते हुए उसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'बी' टीम बताया है. ओसियां से कांग्रेस की विधायक मदेरणा ने सोमवार रात ट्वीट किया कि, ''आरएलपी, भाजपा की बी टीम है. उसका यह किसान विरोधी निर्णय है.'' इससे पहले, आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने सोमवार रात ट्वीट किया था कि, ''आरएलपी के तीनों विधायक आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे और लोकतंत्र की गरिमा का सम्मान करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के समर्थन में मतदान करेंगे.''

कांग्रेस विधायक ने किया कटाक्ष 
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा मदेरणा ने इस पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि, ''कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों में से एक रणदीप सुरजेवाला किसान वर्ग से हैं. वह (बेनीवाल) किसान हितैषी होते तो उनके पक्ष में मतदान का निर्णय करते.'' उन्होंने लिखा, ''(बेनीवाल ने) किसान आंदोलन के बहाने भाजपा से गठबंधन तोड़ा, अब भाजपा के उतारे हुए उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को वोट देंगे.''

गठबंधन से अलग हो गई थी आरएलपी
बता दें कि, आरएलपी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन बेनीवाल ने दिसंबर 2020 में कृषि विधेयक का विरोध करते हुए गठबंधन छोड़ दिया था. वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने भी आरएलपी के इस फैसले पर सवाल उठाते ट्वीट किया कि, ''आज के बाद राजस्थान की जनता बेनीवाल से सवाल करेगी कि जब भाजपा से ही पहले प्रत्यक्ष रूप से और फिर अप्रत्यक्ष रूप से गठबंधन करना था, तो तीसरे विकल्प के सपने क्यों दिखाये?''

10 जून को होना है चुनाव 
गौरतलब है कि, राजस्थान से राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को उतारा है, जबकि बीजेपी ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने भी मीडिया कारोबारी एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है. संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ 2 सीट और बीजेपी विधायकों के साथ एक सीट जीत सकती है. 

ये भी पढ़ें:

Chittorgarh News: पत्नी के शव की अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, पुलिस पहुंची तो पति ने खोला चौकाने वाला राज

Rajya Sabha Election: उदयपुर के होटल में Congress विधायकों के लिए रखा गया था मैजिक शो, सीएम गहलोत ने भी उठाया लुत्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget