एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने RSS और  BJP को घेरा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर कही बड़ी बात  

Rajasthan News: कांग्रेस नेता  गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि, कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता जनता को जागरूक कर करें. सथ ही भाजपा और आरएसएस के वास्तविक चेहरे को उजागर करें.

Congress Leader Govind Singh Dotasra Attack on BJP And RSS: कांग्रेस (Congress) की राजस्थान (Rajasthan) इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झूठे और तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला करना होगा. डोटासरा बाड़मेर (Barmer) में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. यहां जारी बयान के अनुसार डोटासरा ने कहा कि, ''आज आवश्यकता है कि आरएसएस एवं भाजपा के झूठे तथा तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर, जनता को जागरूक कर करें तथा भाजपा एवं आरएसएस के वास्तविक चेहरे को उजागर करें.''

सरकार ने हत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं
कांग्रेस नेता ने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुफ्त दवा एवं जांच योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, इनका लाभ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी के लोगों तक पहुंचे ये सुनिश्चित करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है. उन्होंने कहा कि, ''कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जिस प्रकार जनता से वादाखिलाफी की है उसकी सच्चाई जनता तक पहुंचानी है.''

केंद्र सरकार पर साधा निशाना 
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बेकाबू है, युवा रोजगार को तरस रहे हैं साथ ही किसान 15 महीने तक अपने हक के लिए सड़कों पर बैठे रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की तरफ से किए गए जन कल्याणकारी कार्यों एवं भाजपा की केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रख राज्य की जनता को सच्चाई से अवगत करवाएं.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर कही ये बात 
डोटासरा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को जाता है और आज जो भी लोक कल्याणकारी योजनाएं जैसे ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने के लिए लागू मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राइट टू एजुकेशन संप्रग शासन की देन है, जिसके तहत देश में गरीबों को रोजगार, खाद्यान्न, शिक्षा का अधिकार प्राप्त हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War के बीच जानें आखिर MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन क्यों जाते हैं छात्र, ये हैं 2 बड़ी वजह 

Rajasthan News: जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगी वसुंधरा राजे, जानें- क्या है सियासी प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget