एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर निशाना साधते हुए दे दी चेतावनी, वसुंधरा की तारीफ में कही ये बात

Rajasthan News: दिव्या ने कहा मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जलदाय मंत्री केवल रबड़ स्टांप हैं. प्रमुख सचिव विभाग चला रहे हैं. वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)को धन्यवाद देना चाहती हैं. वे अच्छी लीडर हैं.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता के नाम से जानी जाने वाली दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने विधानसभा में अपनी ही सरकार के जलदाय मंत्री को पानी से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जमकर घेरा. जलदाय मंत्री महेश जोशी पर निशाना साधते हुए दिव्या ने कहा मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जलदाय मंत्री केवल रबड़ स्टांप हैं. प्रमुख सचिव विभाग चला रहे हैं. मंत्री जी को क्या कहें, वे शहर से आते हैं. गांव की समस्या महसूस करना तो दूर वे समझते भी हैं या नहीं इसपर भी सवाल है.

वसुंधरा की तारीफ 
दिव्या मदेरणा ने कहा कि वे वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)को धन्यवाद देना चाहती हैं. वे अच्छी लीडर हैं. मोदी तुझसे से बैर नहीं वसुंधरा तेरी खैर नहीं नारा किसने दिया? दिव्या ने कहा- मेरे क्षेत्र में टंकियों की टेक्निकल सैक्शन निकाली गई. रातों-रात फाइल ऐसे गोपनीय तरीके से जयपुर भेजी गई जैसे कोई बॉर्डर सिक्योरिटी से जुड़ी रॉ की फाइल हो. चीफ इंजीनियर से लेकर तमाम अफसरों तक से बात की, लेकिन मुझे मेरे क्षेत्र की कौन सी पानी की टंकियां मंजूर हो रही हैं उनके बारे में नहीं बताया गया.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, यहां करें चेक

पूछा ये सवाल
दिव्या ने आगे कहा कि, क्या मैं आईएसआईएस की मेंबर हूं? आप मेरे क्षेत्र के लोगों की टंकियां कैसे बना रहे हैं, ये मुझे नहीं बताएंगे. पानी की पाइपलाइन जहां से जा रही है, उसे खेती के लिए लोग काट देते हैं. उसकी कोई मॉनिटरिंग की कभी नहीं होती. कहने पर कहते हैं हम फील्ड की समस्या नहीं देखेंगे तो क्या भूमंडल की समस्याएं देखेंगे?

दी ये चेतावनी
दिव्या ने कहा- जलदाय मंत्री की तरफ से प्रदेश राम भरोसे है. मैं चेतावनी दे रही हूं, मैं जनता के लिए सदन में आई हूं और चुप नहीं बैठूंगी. मेरे क्षेत्र में 25 टंकियों की मंजूरी जाती है. उसे घटाकर 12 कर दिया जाता है. उसे भी पूरा होने से पहले रोक दिया गया. मैंने सीएम से बात करके उसे रुकवाया. मुख्यमंत्री 25 साल सांसद रहे हैं. जोधपुर के बारे में तो वे जानते हैं. वहां की क्या समस्या है फिर भी यही रवैया रखा तो मैं पानी के लिए चंदा इकट्ठा करूंगी और सड़कों पर उतरूंगी.

ये भी पढ़ें:

Delhi Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में हवा फिर हुई जहरीली, जानिए कहां कितना दर्ज हुआ AQI

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
महिला अफसर का बैठक में विधायक से टकराव, तू-तड़ाक और धमकी फिर विपक्ष के सवालों के बाद निलंबित
महिला अफसर का बैठक में विधायक से टकराव, तू-तड़ाक और धमकी फिर विपक्ष के सवालों के बाद निलंबित
Jaipur Weather: जयपुर में आंधी-बारिश से लोगों को मिली राहत, राजस्थान के इन जिलों में बढ़ा तापमान 
जयपुर में आंधी-बारिश से लोगों को मिली राहत, राजस्थान के इन जिलों में बढ़ा तापमान 
INDIA गठबंधन का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी का भाषण केवल...'
INDIA गठबंधन का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी का भाषण केवल...'

वीडियोज

IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war
Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
'प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए', अपनी भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर' के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
रवि किशन की भोजपुरी 'धुरंधर' की 13 साल बाद क्लिप्स हुईं वायरल, एक्टर बोले- 'प्रोड्यूसर करोड़पति बन गए'
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
Embed widget