एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस का 'अनुशासन', 10 दिन बीतने के बाद कारण बताओ नोटिस का सिर्फ एक MLA ने दिया जवाब

Rajasthan Congress Crisis: महेश जोशी ने कांग्रेस आलाकमान को बताया है कि उन्हें गुरुवार को नोटिस मिला है और अगले 10 दिनों में जवाब देंगे. वहीं धर्मेंद्र राठौर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में कलह जारी है. कांग्रेस आलाकमान की तरफ से जिन 3 विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उनमें से सिर्फ एक विधायक ने ही जवाब दिया है. वहीं कारण बताओ नोटिस के जवाब देने की समयसीमा गुरुवार को ही समाप्त हो चुकी है. अब तक की जानकारी के मुताबिक इन तीन विधायकों में से सिर्फ शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने ही नोटिस का जवाब दिया है. शांति धारीवाल ने कहा है कि उन्होंने बुधवार को नोटिस जारी करने वाली एआईसीसी अनुशासन समिति को विस्तृत जवाब भेजा है.

इसके अलावा महेश जोशी ने कांग्रेस आलाकमान को बताया है कि उन्हें गुरुवार को नोटिस मिला है और अगले 10 दिनों में ईमेल से जवाब देंगे. वहीं धर्मेंद्र राठौड़ की तरफ से अब तक नोटिस को लेकर कोई जवाब या प्रतिक्रिया नहीं आई है. आपको बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच जयपुर में 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इससे ठीक पहले शांति धारीवाल के निवास पर विधायकों की मीटिंग हुई थी. इसके बाद विधायकों ने आलाकमान की तरफ से बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर दिया था. मुख्यमंत्री आवास पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे विधायकों का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकतर विधायक बैठक में आए ही नहीं. ऐसे में विधायक दल की बैठक को स्थगित करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: लोंगेवाला में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले भैरो सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

तीनों विधायकों से 10 दिनों के भीतर मांगा गया था जवाब

विधायकों की तरफ से उठाए गए इस कदम को कांग्रेस आलाकमान ने अनुशासनहीनता माना था. इसके बाद महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. गौरतलब है कि एआईसीसी अनुशासन समिति ने गहलोत कैंप के तीनों विधायकों को 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था और गुरुवार आखिरी दिन था. आरोप है कि ये तीनों विधायक पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को सीएम पद पर नियुक्त करने के कांग्रेस आलाकमान के किसी भी फैसले का विरोध कर रहे थे. आपको बता दें कि शांति धारीवाल और महेश जोशी गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री और धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें- Jodhpur News: जस्टिस कच्छावा के जोधपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, उपभोक्ताओं को जल्द न्याय मिलने की बात की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget