एक्सप्लोरर

'अशोक गहलोत ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज उनके खिलाफ ऐसा बोलना गलत', जानें किस बात पर बोले बद्रीराम जाखड़

Rajasthan Congress: पूर्व कांग्रेस सांसद बद्रीराम जाखड़ ने बायतू विधायक हरीश चौधरी और दिव्या मदेरणा के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब उनके लिए कुछ अच्छा हो, तभी अशोक गहलोत अच्छे हैं.

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान कांग्रेस और जाट नेताओं में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की राजस्थान से निकलते ही नेताओं की बयानबाजी खुलकर सामने आने लगी है. पाली जिले के पूर्व कांग्रेस सांसद बद्रीराम जाखड़ ने बायतू कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत, वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने उन्हें उंगली पकड़कर राजनीति में उठाया था. आज उनको ऐसा नहीं कहना ताहिए था. 

बायतू विधायक ने कहा था कि तीसरी पार्टी सीएम अशोक गहलोत की प्रायोजित है. इसपर बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी ने हरीश चौधरी को क्या नहीं दिया. पंजाब का प्रभारी बनाया, महासचिव बनाया, कैबिनेट मंत्री बनाया और आज ऐसी गलत बात करते हैं, उनको यह शोभा नहीं देता.

'हरीश चौधरी ने कहा था अशोक गहलोत जैसा अच्छा नेता नहीं'
बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि साल 2004 में अशोक गहलोत ने हरीश चौधरी और मुझे दोनों को टिकट दिया था. मैं हरीश चौधरी के प्रचार के लिए गया था. उस दौरान हरीश चौधरी ने मुझे कहा था कि अशोक गहलोत जैसा कोई नहीं है. हम दोनों को टिकट दिया है. हमारा हमेशा साथ देते हैं. ऐसा बोलने वाला अब यह बोल रहा है. यह उनको शोभा नहीं देता है. वह कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे कांग्रेस में ही रहेंगे.

'दिव्या मदेरणा क्या दूध की धुली हुई हैं?'
पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिव्या मदेरणा जो बोल रही हैं, वह बिल्कुल गलत बोल है. वह कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रही हैं. दिव्या मदेरणा खुद क्या दूध की धुली हुई हैं? उन्होंने कहा कि वह जो भी बोल रही हैं, सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए है. जब लीला मदेरणा को जिला प्रमुख बनाया, तब अशोक गहलोत अच्छे थे और मंत्री नहीं बनाया गया तो अशोक गहलोत खराब हो गए. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लीला मदेरणा को जिला प्रमुख बनाया गया था, उस समय किसको वोट दिया था? अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बन रहे थे. उस दौरान परसराम मदेरणा कहां थे? वो मेरे बहुत करीबी थे. मैं उनके साथ कमरे में बैठा हुआ था. तो परसराम मदेरणा ने मुझे कहा कि यह भैरोसह कैसे सरकार चला रहा है. सारा बजट तो मास्टर खा गए. यह अशोक गहलोत की सरकार 3 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी.

'राजस्थान का जाट कांग्रेस के साथ है, हमेशा रहेगा'
राजस्थान का जाट पहले भी कांग्रेस के साथ था और आज भी कांग्रेस के साथ हैं. अशोक गहलोत के खिलाफ जाटों में किसी तरह की नाराजगी नहीं है. इससे पहले  मदेरणा ने भी कहा था कि जाटों के सारे वोट हमारे पीछे मिलते हैं. जाट समाज के वोट कांग्रेस को दिए जाते हैं और कांग्रेस के साथ हमेशा जाट समाज खड़ा रहता है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Congress: सचिन पायलट के मंच पर आते ही वहां से चले गए कांग्रेस पदाधिकारी? आपसी फूट की दिखी झलक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget