एक्सप्लोरर

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी संकट पर महेश जोशी बोले- 'हम वफादार नहीं होते तो...'

महेश जोशी ने कहा कि हम लोगों की वफादारी पर कोई अगर शक खड़ा करेगा तो हम उस वफादारी को हर हाल में सिद्ध करेंगे. हमने आलाकमान के प्रति वफादारी में कोई कमी नहीं रखी.

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस सियासी घमासान के बीच नेताओं की बयानबाजी भी लगातार जारी है. इस बीच सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी का बयान सामने आया है. दरअसल, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों द्वारा अलग से बैठक किए जाने को 'अनुशासनहीनता' करार दिए जाने के कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ महेश जोशी ने मंगलवार को कहा कि हम पार्टी के निष्ठावान लोग हैं और अगर हम वफादार नहीं होते तो राज्य की कांग्रेस सरकार कब की गिर गई होती.

'आलाकमान के प्रति है वफादार'
इसके साथ ही जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से विधायक महेश जोशी ने कहा कि वफादारी तो उन लोगों को साबित करनी होती है जिन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम लोगों की वफादारी पर कोई अगर शक खड़ा करेगा तो हम उस वफादारी को हर हाल में सिद्ध करेंगे. हमने आलाकमान के प्रति वफादारी में कोई कमी नहीं रखी.'

'वफादर नहीं होते तो सरकार कब की गिर जाती'
उन्‍होंने कहा,' अगर हमारी वफादारी नहीं होती तो राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार कब की गिर गई होती. हम पार्टी के निष्ठावान लोग हैं.' परोक्ष रूप से सचिन पायलट खेमे पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा, 'हम अपनी वफादारी सिद्ध कर चुके हैं, सिद्ध तो उनको करना है जिन पर सवाल उठाए जा रहे हैं.' बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने यहां आए कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी माकन ने सोमवार को कहा था कि (गहलोत के वफादार व‍िधायकों द्वारा) विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर उसके समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है. 

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री के निवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार विधायक इसमें नहीं आए. इन विधायकों ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ सीपी जोशी से म‍िलने गए और अपने इस्‍तीफे उन्‍हें सौंपे. इन विधायकों की ओर से धारीवाल, जोशी व प्रताप सिंह खाचर‍ियावास जाकर अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले.

प्रस्ताव के लिए रखी तीन शर्तें
अजय माकन ने कहा कि इन लोगों ने विधायक दल में लिए जाने वाले प्रस्‍ताव के लिए तीन शर्तें रखी. इस पर महेश जोशी ने कहा, 'हमने कभी नहीं कहा कि हमारी ये तीन बातें प्रस्‍ताव का हिस्‍सा बनें. हमने ये कहा कि हमारी ये तीनों बातें आप आलाकमान तक पहुंचा दीजिए उसके बाद आलाकमान जो फैसला करेगा उसके अनुसार हम एक लाइन का प्रस्‍ताव पारित करेंगे.' जोशी ने कहा,' या तो हम अपनी बात (प्रभारी व पर्यवेक्षक) अजय माकन को समझा नहीं पाए या अजय माकन हमारी बात को समझ नहीं पाए. मैं नहीं जानता कि यह असंमजस कैसे हुआ.'

ये भी पढ़ें

Rajasthan Political Crisis: सियासी सरगर्मी के बीच दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, राजस्थान में अटकलों का बाजार गर्म

जब गहलोत बोले- हमने तो पायलट को इतना सम्‍मान दिया, पार्टी नेताओं को उनके सामने खड़े होना सिखाया, तारीफ में कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन
राजस्थान: 'इस्लामपुर' का नाम बदले जाने का विरोध, कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा की बिगड़ी तबीयत, कलेक्ट्रेट के सामने गिरे
राजस्थान: 'इस्लामपुर' का नाम बदले जाने का विरोध, कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा की बिगड़ी तबीयत
Rajasthan News: राजस्थान के 13 संवेदनशील जिलों पर फोकस, साढ़े 12 हजार युवाओं को 'आपदा मित्र' बनाने की तैयारी
राजस्थान के 13 संवेदनशील जिलों पर फोकस, साढ़े 12 हजार युवाओं को 'आपदा मित्र' बनाने की तैयारी
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee
US Iran Peace Deal: धमकियों के बीच फंसी डील...शुरू होगा World War-3?| Netanyahu | Trump | Hormuz
US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी? सांसदों ने की ये शिकायतें
पंजाब कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी? सांसदों ने की ये शिकायतें
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
Karuppu Box Office Closing Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
DRDO Missile Test: पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
Embed widget