एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Candidates List: एक दिन में कांग्रेस की दो लिस्ट, 56 के बाद इन पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान में कांग्रेस ने पांच उम्मदीवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी.

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान में कांग्रेस ने एक ही दिन में उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी हैं. इससे पहले आज कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. वहीं अब कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट भी जारी कर दी है.

इस लिस्ट में कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को भीलवाड़ा की जहाजपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. इसके अलावा पोकरण से एक बार फिर कांग्रेस ने सालेह मोहम्मद को टिकट दिया है. सालेह मोहम्मद गहलोत सरकार में मंत्री हैं. वहीं कांग्रेस अब तक कुल 156 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. कांग्रेस ने कुल पांच सूचियों में ये उम्मीदवार उतारे हैं. हालांकि अभी भी कई ऐसी अहम सीटें हैं, जिन पर सभी की खास नजर है. कांग्रेस ने अपनी पांचवीं लिस्ट में भी मंत्री महेश जोशी और शांति धारीवाल को टिकट नहीं दिया है.

 

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं. हालांकि, कांग्रेस सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों शांति धारीवाल (कोटा उत्तर) व महेश जोशी (हवामहल) के नाम इस सूची में भी नहीं हैं.  पार्टी ने ताजा सूची में अपने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. वहीं दो निर्दलीय विधायकों और गत चुनाव बसपा के टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए दो विधायकों को उम्मीदवार बनाया है.

7 महिलाओं को मिला टिकट
साथ ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दो लोगों को भी टिकट दिया गया है. इस सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं. इससे पहले नयी दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भी भाग लिया.

किसे कहां से मिला टिकट
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार वल्लभ को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. वल्लभ इससे पहले झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी ने मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. पार्टी ने अपनी इस सूची में बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा, कठूमर बाबूलाल बैरवा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से जौहरी लाल मीणा, सांगोद से भरत सिंह, हिंडौन से भरोसी लाल जाटव, तिजारा से संदीप यादव, बिलाड़ा से हीरालाल मेघवाल को टिकट नहीं दिया है.  संदीप यादव उन छह विधायकों में से एक हैं जो 2018 में विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए. 

सूची में भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए विकास चौधरी को किशनगढ़ (अजमेर) व सुरेंद्र गोयल को जैतारण से टिकट दिया गया है. वहीं 2018 में विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए दीपचंद खेरिया (किशनगढ़ बास) व जोगिन्दर अवाना (नदबई) को कांग्रेस ने टिकट दिया है. इसके साथ ही निर्दलीय विधायक महादेव सिंह (खंडेला) व कांति प्रसाद मीणा (थानागाजी) को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, अमर सिंह जाटव, इंदिरा मीणा, प्रशांत बैरवा, पदमाराम मेघवाल, नागराज मीणा, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी अमीन खान पर भी भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. 

जोशी-धारीवाल का नाम पांचवीं लिस्ट में भी नहीं
राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के नाम अब भी घोषित नहीं किए गए हैं. पार्टी ने इन दोनों मंत्रियों व कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ को 2022 में पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाकर गहलोत समर्थक विधायकों की बैठक करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था.   

ये भी पढ़ें

Rajasthan Congress List: कांग्रेस की चौथी सूची में नहीं बदला 'रिवाज', 56 प्रत्याशियों की लिस्ट में 7 महिलाओं को टिकट, 85 साल के अमीन को भी मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget