एक्सप्लोरर

राजस्थान में कांग्रेस के 14 नाम तय, वैभव गहलोत को इस सीट से मिल सकता है टिकट

Vaibhav Gehlot News: राजस्थान से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलना तय है. सूत्रों की मानें तो उन्हें जालोर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान की करीब 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के जालोर सीट से टिकट दिया जा सकता है. मंगलवार (12 मार्च) को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है. कांग्रेस चुनाव समिति की अगली बैठक 15 मार्च को  होगी.

पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहा था. पार्टी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी. राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. 24 पर बीजेपी और एक सीट पर बीजेपी के सहयोग से हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की थी. पिछले लोकसभा चुनाव में जालोर सीट से कांग्रेस ने रतन देवासी को टिकट दिया गया था. फिलहाल रतन देवारी राजस्थान की रानीवाड़ा सीट से विधायक हैं. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस कुछ विधायकों पर भी दांव लगा सकती है. 

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी, राजस्थान के कई नेता बीजेपी में शामिल

गौरतलब है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को उत्तराखंड, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक की.   पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी और दूसरे सीनियर नेताओं ने बैठक में शिरकत की.  

पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक है. कांग्रेस ने हाल ही में 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे. राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे.  सीईसी ने छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी.  सीईसी की बैठक में राज्य के लिए गठित विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाती है. 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget