एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी, 88 नामों का एलान, देखें लिस्ट

Rajasthan Congress: कांग्रेस ने चार जनवरी को 100 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी की थी और शुक्रवार 6 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 88 नामों का एलान किया गया है.

Rajasthan Congress Block President List: राजस्थान कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की एक और लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है. इसके तहत 88 ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह लिस्ट जारी करते हुए ट्वीट किया, "राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे."

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर हुईं नियुक्तियां
बता दें, इससे पहले 4 जनवरी को ही कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की थी. उल्लेखनीय है कि राजस्थान कांग्रेस में संगठन के स्तर पर कई जिलाध्यक्ष सहित बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं. नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल ही में ये नियुक्तियां जल्दी किए जाने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि 26 जनवरी से पहले नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम का एलान हो जाना चाहिए. इसके बाद उनकी नियुक्ति की दो लिस्ट जारी की जा चुकी हैं. 

गौरतलब है कि पार्टी की ओर से जो पहली लिस्ट जारी की गई थी, उसमें साफ जाहिर था कि सीएम अशोक गहलोत के समर्थकों का दबदबा रहा. वहीं, सचिन पायलट कैंप के समर्थक नियुक्ति पाने में जरा पीछे रह गए हैं. पार्टी प्रभारी ने विधायकों की राह को तरजीह देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चुने हैं. 

2 साल से अधिक समय से खाली थे ब्लॉक अध्यक्ष के पद
जानकारी के लिए बता दें कि करीब 2 साल से ज्यादा समय से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति रुकी हुई थी. ऐसे में करीब 400 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने हैं. 4 जनवरी को जारी की गई पहली लिस्ट में 100 नामों का एलान हुआ और इसके बाद 6 जनवरी को आई दूसरी सूची में 88 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए.

यह भी पढ़ें: उदयपुर में रिलैक्स दिखे CM अशोक गहलोत, फतहसागर झील के किनारे मुंबइया बाजार में ली चाय की चुस्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget