एक्सप्लोरर

Rajasthan New CM: राजस्थान में मुख्यमंत्री पर फैसला आज! जानिए सीएम रेस में किन दिग्गजों का नाम सबसे आगे?

Who is Rajasthan New CM: राजस्थान में सीएम पद के लिए अगर संभावित नामों की बात करें तो ये बड़े दिग्गज अभी तक सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन इन नामों पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है.

Rajasthan Chief Minister News: राजस्थान में लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद आज यानी मंगलवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला शाम चार बजे होने वाला है. ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आ रहे हैं और तीनों पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से सीएम पद की रेस के लिए कई दिग्गजों का नाम चर्चा में हैं, लेकिन अगर बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर फैसला लिया, तो राजस्थान में भी एक नया चेहरा सत्ता पर काबिज होगा.  

वहीं अगर संभावित नामों की बात करें तो ये दिग्गज अभी तक सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इस रेस में वसुंधरा राजे का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है, लेकिन इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, जिस तरह से वसुंधरा के गुट के तमाम नेता जीतकर आए हैं, उसके चलते उन्हें इग्नोर करना मुश्किल है. वहीं लिस्ट में दूसरा नाम जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी का है. पार्टी ने इनको जयपुर की विद्याधरनगर सीट से प्रत्याशी बनाया था. इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया था. दीया कुमारी को वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है. 

अश्विनी वैष्णव के नाम की चर्चा तेज
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम भी सीएम पद के लिए जोर शोर से लिया जा रहा है. वैष्णव को साफ-सुथरे और लो प्रोफाइल नेताओं में माना जाता है. इसके साथ ही राजस्थान के नए सीएम की रेस में ओम बिड़ला का नाम भी आगे आ गया है. इन्हें भी सीएम फेस का दावेदार माना जा रहा है. वहीं बाबा बालकनाथ का नाम भी सीएम रेस में बना हुआ है. उन्होंने तिजारा विधानसभा से चुनाव जीता है.

गजेंद्र सिंह शेखावत प्रबल दावेदार
इसके साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है. गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था. साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और झोटवाड़ा से विधायक बने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, यूपी सहित तीन राज्यों के प्रभारी रह चुके सुनील बंसल, मीणा समाज के बड़े नेता और सवाई माधोपुर के विधायक किरोड़ी लाल मीणा और निंबाराम का नाम सुख्यमंत्री की रेस में शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: एक ग्राहक की शिकायत से जन्मी भरतपुर की वर्ल्ड फेमस गजक! मुंह में रखते ही घुल जाती है, जानें 60 साल का इतिहास        

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget