एक्सप्लोरर

Rajasthan CM Name Announcement: राजस्थान में सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार, अनुभवी या नए नेतृत्व को मिलेगा मौका?

Rajasthan CM Name: जेपी नड्डा से वसुंधरा राजे की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, अगर विधायकों में से सीएम का चुनाव हुआ तो बड़े नाम में बाबा बालकनाथ और राजे का ही नाम सामने आ रहा है.

Rajasthan CM Name: राजस्थान की राजनीति में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में इस बार सबसे अधिक चेहरे सामने आए हैं. सभी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. वसुंधरा राजे की भी लंबे समय बाद दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए निकलीं. इस दौरान उनके साथ बेटे दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे, लेकिन राजस्थान का सीएम कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

वहीं जेपी नड्डा से राजे की मुलाकात के बाद राजनैतिक हलचल तेज हो गई है, यदि विधायकों में से मुख्यमंत्री चुना जाता है तो बड़े नाम के तौर पर बाबा बालक नाथ और वसुंधरा राजे का ही नाम सामने आ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमेशा चौंकाने वाले निर्णय के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में वसुंधरा या कोई और अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. हालांकि वसुंधरा सीएम बनती हैं, तो कोटा संभाग को पहले की तरह अधिक लाभ होने वाला है. यहां सबसे बड़ मुद्दा एयरपोर्ट, मुकुंदरा में टाइगर बसाने, बूंदी का पर्यटन, बारां में विकास और झालावाड़ में भी बड़े काम होने की उम्मीद हैं, क्योंकि वसुंधरा राजे इसी क्षेत्र से आती हैं, तो यहां विकास की उम्मीद ज्यादा है. 

आरोप लगाए जाने के बाद बढ़ी मुश्किलें
यह भी माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने कई विधायकों को अपने साथ रखा, लेकिन बारां के विधायक कंवर लाल मीणा ने इसका विरोध किया और कहा कि कोई बाड़ेबंदी नहीं हुई, सभी स्वतंत्र हैं. कोटा संभाग की 17 सीटों से जो विधायक जीतकर आए हैं, उनमें झालावाड़ और बारां के सात विधायक वसुंधरा राजे खेमे के हैं, जबकि चार विधायक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खेमे के हैं. ऐसे में जब बाड़ेबंदी के आरोप सामने आए, तो इसकी चर्चा भी तेज हो चली और इसका खामियाजा भी वसुंधरा को भुगतना पड़ सकता है. 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी हो रहा मंथन 
वहीं इस समय लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और सभी समाजों, सभी वर्ग और क्षेत्रों का आंकलन किया जा रहा है, ताकि लोकसभा की सभी 25 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा जाए. इस लिहाज से भी वसुंधरा राजे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. जब वसुंधरा सीएम थी तो उस समय भी बीजेपी 25 सीटें जीत कर आई थी, लेकिन इन पांच सालों में जहां सत्ता परिर्वन हुआ तो संगठन में भी बड़े बदलाव राजस्थान में किए गए. सतीश पूनिया को हटाने और सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय भी सही साबित हुआ और सतीश पूनिया चुनाव हार गए थे, ऐसे में बीजेपी की किरकिरी होने से बच गई. अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम और डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

BJP CM Name Announcement: राजस्थान में दिलचस्प हुई सियासत, CM की रेस में सामने आया एक और बड़ा, जानें कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget