एक्सप्लोरर

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में 27 दिन बाद आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, क्या BJP अनुभवी के साथ युवा चेहरों पर करेगी फोकस?

Rajasthan Cabinet Expansion Today: राजस्थान मंत्रिमंडल में CM भजनलाल शर्मा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बैठाने की पूरी कोशिश करेंगे. आदिवासी, दलित और सवर्ण के साथ महिला और पिछड़ों को तवज्जो मिल सकती है.

Rajasthan Cabinet Expansion News: राजस्थान में बंपर जीत के बाद आज भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. आज दोपहर 3:15 बजे के बाद भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इसके लेकर राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई है. राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की सूची तैयार कर ली है. जानकारी के अनुसार बीजेपी के 33 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है.

बता दें राजस्थान में 3 दिसंबर को रिजल्ट आया था, जबकि 15 दिसंबर को सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी. वहीं माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में युवा नेताओं को जगह मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को ही बीजेपी ने विधायकों को जयपुर पहुंचने का मैसेज दे दिया है. वहीं इस बीच मंत्री बनने की दौड़ में शामिल झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने भी शुक्रवार रात को बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात की. अब राजनीतिक गलियारों में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बैठाने की होगी कोशिश
दरअसल मंत्रिमंडल में सीएम भजनलाल शर्मा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बैठाने की पूरी कोशिश करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुभवी चेहरों के साथ नए और युवा चेहरों पर फोकस किया जाएगा. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों में जातिगत और क्षेत्रीय आधार पर भी गौर किया जा सकता है. ऐसे में आदिवासी, दलित और सवर्ण के साथ ही महिला और पिछड़ों को भी तवज्जो मिल सकती है. इनमें आदिवासी चेहरों में पूर्वी राजस्थान से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, वागड़ से फूलसिंह मीणा और एक युवा नेता के तौर पर हाड़ौती से ललित मीणा को भी मंत्रीपद की रेस में आगे माना जा रहा है.

इसी तरह दलित चेहरों में जोगेश्वर गर्ग, मदन दिलावर, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जितेन्द्र गोठवाल और एक महिला और स्वच्छ छवि के कारण अनिता भदेल या मंजू बाघमार में से किसी एक को मौका मिल सकता है. वहीं राजपूत चेहरों में पुष्पेंद्र सिंह राणावत और अजय सिंह किलक को मौका दिया जा सकता है. इसके अतिरिक्त इस रेस में सिद्धि कुमारी और हमीर सिंह भायल मंत्रीपद की दौड़ में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget