एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीनियर सिटीजन के रेल टिकट में छूट खत्म करने के फैसले पर सीएम गहलोत ने जताई नाराजगी, केंद्र पर साधा निशाना

सीएम अशोक गहलोत ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये की कर छूट देने वाली सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है.

Ashok Gehlot Targeted Central Government: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ बताया.

'केंद्र सरकाकर का ये गलत फैसला'
गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट किया,"मोदी सरकार ने संसद में बताया है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में दी जाने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है. यह एक गलत फैसला है जिसका दुष्प्रभाव करोड़ों लोगों पर पड़ेगा." उन्होंने कहा, "यह छूट अधिक आयु से उनकी आमदनी कम होने के कारण भी दी जाती थी जिसे बंद करना सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ है."

जनविरोधी काम कर रही केंद्र सरकार
गहलोत ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये की कर छूट और कर्जमाफी देने वाली मोदी सरकार आमजन की रियायतों को खत्म करने का जनविरोधी कार्य कर रही है.

नहीं मिलेगी टिकट में छूट
बता दें कि भारतीय रेलवे ने रेल सफर करने वाले सीनियर सिटीजन और खिलाड़ियों समेत दूसरे कैटगरी के यात्रियों को रियायती टिकट की सेवा फिर से शुरू किए जाने से इंकार कर दिया है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के पैसेंजर सेगमेंट का किराया पहले से ही काफी कम है और अलग अलग कैटगरी के लोगों को रियायती टिकट दिए जाने के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि कम किराया होने के चलते रेलवे को हर रेल यात्री के औसत किराया का 50 फीसदी भार खुद उठाना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें

Jaipur News: अवैध खनन को लेकर सीएम अशोक गहलोत सख्त, अधिकारियों को माफियाओं से निपटने के दिए निर्देश

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के नए मामलों में उछाल, दो मरीजों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget