एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'मैं रावण हूं तो तुम राम बन जाओ...' गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर सीएम गहलोत का पलटवार

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत की तुलना राजनीति के 'रावण' से कर दी. वहीं सीएम गहलोत ने इस पर जवाब दिया है.

Ashok Gehlot on Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के रावण वाले बयान को लेकर अब राजस्थान की सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शेखावत के बयान का पलटवार किया है. शुक्रवार को सीएम गहलोत ने चूरू के तारानगर में महंगाई राहत कैंप के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत हमला बोला.

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम गहलोत ने कहा, "रावण रूपी अशोक गहलोत को हमें खत्म करना है. मैं इसका भी स्वागत करता हूं. भाई हम तो रावण हैं. आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह व्यवहार तो करो. उन्हें गरीब लोगों का पैसा डूब गया है. उनको दिला दो हम मान जाएंगे कि आप राम के फॉलोअर हैं. हम रावण के फॉलोअर हैं."

'मैं क्या हूं ये जनता तय करेगी'
सीएम गहलोत ने आगे कहा, "बीजेपी वाले कर्नाटक में बुरी तरह से हार रहे हैं इसलिए बौखला गए हैं. यह बौखलाहट वाली भाषा बोल रहे हैं. शेखावत ने मुझे रावण बताया है जनता को तय करना है कि मैं रावण हूं या प्रथम जनसेवक. जिस तरह से शेखावत मंत्री बोले हैं उनसे कहना चाहता हूं कि दो ढाई लाख लोगों को लूट लिया है उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक साथ मिलकर कई कंपनियां बनाई ब्याज का लालच देकर ढाई लाख लोगों को लूट लिया. मेरे पास वो लोग आए थे. उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. बूढ़े बूढ़े लोग थे किसी के 25 लाख किसी का 50 लाख किसी का एक करोड़ रूपया लूट लिया गया केंद्रीय मंत्री शेखावत के सभी दोस्त जेल में बैठे हैं."

'गरीबों का पैसा वापस दिलाएं'
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, "केंद्रीय मंत्री को चिंता होनी चाहिए कि उन लोगों को पैसे कैसे वापस दिलाएं. केंद्रीय मंत्री बहुत बड़ा पद होता है. इस पद पर तुम बैठे हुए हो अब बता दीजिए कि वह खुद एसओजी का मुलजिम बन गए हैं. जांच के अंदर गजेंद्र सिंह शेखावत को एसओजी ने दोषी माना है. मुझ पर दिल्ली में मानहानि का केस कर दिया. मैंने उसका भी स्वागत किया चलो अच्छा है. इसी बहाने सरकार व जुडिशरी का ध्यान उन्हें गरीब परिवारों की तरफ जाएगा जिनका रुपया डूब गया है."

ये भी पढ़ें

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत के बिगड़े बोल, CM गहलोत को बताया राजनीति का 'रावण', मिला जवाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget