एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में गिनाईं सरकार की उपलब्थियां, कहा- 'राज्य सरकार सुशासन और चहुंमुखी विकास...'

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ पहुंचे सीएम अशोक गहलोत दावा किया कि उनकी सरकार ‘महंगाई राहत शिविर’ लगाकर महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचा रही है. उन्होंंने कहा कि इससे आम लोग खुश हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार (27 जून) को कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को, सुशासन देने के साथ-साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभान्वित कर राहत पहुंचाई है.

सीएम गहलोत ने कहा कि इन योजनाओं की पूरे देश में सराहना और चर्चा हो रही है. योजनाओं को भविष्य में और मजबूत किया जाएगा, जिससे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से प्रदेशवासियों को निजात मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है. जल्द ही प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को तीन साल की ‘इन्टरनेट कनेक्टिविटी’ के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे.

महिलाओं- बालिकाओं को किराए में सीएम ने क्या कहा?

किराए में छूट दिए जाने को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं- बालिकाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक आवागमन के लिए ‘ट्रांसपोर्ट वाउचर’ का भी प्रावधान किया गया है. गहलोत मंगलवार (27 जून) को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा स्थित कृषि उपज मंडी में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित द्वितीय निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

सर्वधर्म सामूहिक विवाह 142 जोड़ो को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सादगी के परिचायक होते हैं, इनसे दिखावे की प्रवृत्ति और फिजूलखर्ची सहित अनेक समस्याओं से निजात मिलती है. उन्होंने 142 नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं और उनके सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की. गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार महंगाई से राहत दिलाने के लिए ‘महंगाई राहत शिविर’ लगाए जा रहे हैं जिसमें 10 महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इन शिविरों में मिल रही राहत से जनता खुश है.

एक करोड़ लोगों को हजार रुपये दी जा रही पेंशन- सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है. साथ ही, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने की दृष्टि से 100 विशाल रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोगों को न्यूनतम एक हजार रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है. साथ ही, इसमें प्रतिवर्ष 15 फीसदी की स्वतः वृद्धि का प्रावधान किया गया है.

सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार को दी नसीहत

केंद्र सराकर पर जबानी हमला बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार द्वारा लागू शिक्षा, सूचना, खाद्य सुरक्षा और रोजगार के अधिकार की तर्ज पर वर्तमान केन्द्र सरकार को भी सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाकर लागू करना चाहिए. इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: मुख्य सड़क पर जलभराव पर ग्रामीणों का अनूठा प्रदर्शन, पानी में बैठककर किया भजन कीर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई की मौत पर ईद नहीं मना रहे कुछ मुस्लिम संगठन! VHP बोली- भारत से कोई लेना-देना नहीं
खामेनेई की मौत पर ईद नहीं मना रहे कुछ मुस्लिम संगठन! VHP बोली- भारत से कोई लेना-देना नहीं
Bhilwara News: मधुमक्खियों का डबल अटैक, अंतिम संस्कार के दौरान फिर हमला, 2 की मौत, 50 घायल
भीलवाड़ा: मधुमक्खियों का डबल अटैक, अंतिम संस्कार के दौरान फिर हमला, 2 की मौत, 50 घायल
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म, आज आ सकती है नतीजे जारी होने की डेट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार होने वाला है खत्म, आज आ सकती है नतीजे जारी होने की डेट
Jaipur News: यूजीसी नियमों पर जयपुर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, 22 मार्च को सांसदों के घर घेराव का ऐलान
UGC नियमों पर जयपुर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, 22 मार्च को सांसदों के घर घेराव का ऐलान

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
Embed widget