एक्सप्लोरर

Bharatpur News: मुख्य सड़क पर जलभराव पर ग्रामीणों का अनूठा प्रदर्शन, पानी में बैठककर किया भजन कीर्तन

Water logging in Bharatpur: जिले के 12 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द निपटारा न करने की स्थिति में, बीजेपी ने स्टेट हाइवे पर चक्का जाम की चेतावनी दी है.

Bharatpur News: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश के सभी जिलों में जाकर महंगाई राहत शिविर (Mehangai Rahat Shivir) के माध्यम से, अपनी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Election) को देखते हुए वे लगातार घोषणाएं भी कर रहे है. सीएम की इन योजनाओं के बावजूद नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 गांव को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है.

बीते कुछ दिनों के अंदर सीएम गहलोत भरतपुर जिले में लगातार 7 बार आ चुके हैं, लेकिन नगर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य रास्ते की स्थिति जस की तस बनी हुई है. ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज अनूठा प्रदर्शन करते हुए, मुख्य रास्ते पर हो रहे जलभराव में बैठकर भजन कीर्तन गाकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 

जलभराव से मरीज और स्कूली बच्चे होते हैं परेशान

जानकारी के अनुसार  नगर विधानसभा क्षेत्र के दांतलोठी ग्राम पंचायत के गांव नगला जनूथर से होकर 12 गांव के लिए एक मुख्य रास्ता जाता है,  मगर इस मुख्य रास्ते पर हमेशा जलभराव रहता है. कुछ दिन पहले हुई बरसात के कारण मुख्य रास्ते पर जलभराव हो गया है. जलभराव की वजह से वहां से निकलने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ, रास्ते से गुजरने वाले मरीजों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है. 
 
समस्या का समाधान ने होने पर बीजेपी ने दी ये चेतावनी

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जगह- जगह महंगाई राहत शिविरों में जा रहे है, जहां वे सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं का खूब बखान कर रहे है. हालांकि मुख्यमंत्री का हकीकत की तरफ कोई ध्यान नहीं है. ग्रामीण समस्याओं से घिरे है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. 

बीजेपी नेता नेम सिंह फौजदार ने कहा कि स्थानीय विधायक भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे ग्रामीणों के साथ स्टेट हाइवे पर चक्का जाम करेंगे.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बीकानेर पुलिस ने महिला से की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल होने पर RLP- BJP ने गहलोत सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget