एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: चितौड़गढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हैवान ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका

Udaipur News: राजस्थान के चितौड़गढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को गिरफ्तार कर लिया है.

Udaipur Crime News: राजस्थान शुक्रवार को शर्मसार हो गया. दरअसल यहां एक बार फिर एक मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है.आरोपी ने बच्ची के साथ क्रूरता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इस जघन्य कांड के आरोपी 35 साल के रामेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  लेकिन लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है. बताया जा रहा है कि मासूम अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में आई थी और आरोपी भी बारात में आया था. 
 
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र के गांव में शादी समारोह था. गुरुवार को दो बारात आई थी क्योंकि लड़कियों की शादी थी. एक बारात  में ढाई साल की मासूम भी परिवार के साथ आई थी.  शादी समारोह की खुशियों के बीच दोपहर करीब 3  बजे बच्ची अचानक गायब हो गई. शाम 5:00 बजे तक भी उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोगों के साथ गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान पता चला है कि देर शाम दूसरी बारात में शामिल एक व्यक्ति ने बच्ची को कुएं पर देखने की जानकारी दी थी. देर रात ग्रामीणों ने कुएं का पानी मोटरों से तोड़ा तो बच्ची की लाश ऊपर आ गई. वहीं सूचना पर गंगरार थाना अधिकारी शिवलाल मीणा तथा जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सहाना खानम भी बस्सी पहुंच गए. 
शुक्रवार को बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला गया. एएसपी शाहना खानम ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे जांच चल रही है. 
 

Rajasthan Crime News: चितौड़गढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हैवान ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका
रात में ही आरोपी अपने गांव निकल गया था
ग्रामीणों को बच्ची के कुएं पर होने की जानकारी देने के बाद आरोपी रात को ही अपने गांव के लिए निकल गया था. काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं लगा तो कुछ लोग संदेह के आधार पर रात को एक गाड़ी किराए पर लेकर आरोपी के गांव चले गए और संदिग्ध व्यक्ति को उठाकर ले आए. यहां कड़ाई से पूछताछ में उसने बच्ची के कुए में होने की जानकारी दी . इसके बाद गांव के लोगों ने कुए पर मोटर लगाकर पानी को तोड़ा तो सच्चाई सामने आ गई.
 
मासूम के शरीर पर काटने के मिले निशान
शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है, मासूम के शरीर पर कुछ जगह काटे जाने के निशान मिले हैं. इधर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन भी किया. बाद में आरोपी की गिरफ्तारी हुई और समझाइश पर मामला शांत हुआ.
ये भी पढ़ें
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget