एक्सप्लोरर

Rajasthan CM Name: बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले शेखावत ने शनि भगवान का लिया आर्शीवाद, कौन होगा अगला सीएम?

Rajasthan BJP CM Face: राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है. सीएम पद के दावेदारों में शामिल नेता लगातार पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

Rajasthan CM Name Discusson: राजस्थान में सरकार गठन को लेकर बीजेपी आलाकमान में मंथन चल रहा है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 199 सीटों में से 115 सीटों पर बंपर जीत दर्ज करते हुए, स्पष्ट बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावडे को राजस्थान में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. 

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारो में शामिल एक दर्जन नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. इनमें से कई नाम ऐसे हैं, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं. राजस्थान के अगले मुखिया की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा ओम बिरला, ओम माथुर, सुनील बंसल, निम्बाराम के नाम शामिल हैं. दावेदारों की और से मंदिरों के दर्शन और आशीर्वाद लेने सिलसिला भी जारी है. इनमें से कई दावेदारों के मंदिर दर्शन की तस्वीरें भी सामने आ रही है.

गजेंद्र सिंह शेखावत सीएम के लिए मजबूत दावेदार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शनिवार (9 दिसंबर) को एक दिन के जोधपुर दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जूना खेड़ापति मंदिर पहुंचकर भगवान शनि देव का तेल से अभिषेक करके आशीर्वाद लिया. इसके बाद मंदिर परिसर में ही मौजूद संकट मोचन बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. बता दें कि राजस्थान में बीजेपी की तरफ से सरकार बनने की कवायद जारी है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का नाम मुख्यमंत्री बनने वालों की लिस्ट में शामिल है और उन्हें इसके लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

बीजेपी के विधायक दल बैठक जल्द
राजस्थान में सरकार बनाने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षेक नियुक्त किए जा चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी. उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगी. बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए, जातिगत समीकरण साधते हुए सरकार का गठन किया जाएगा. जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार का फार्मूला अपनाया जा सकता है. जिसमें एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

Sukhdev Singh Gogamedi: 'विदेश भागने की थी तैयारी', पुलिस ने कर दिया प्लान फेल, 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ऐसे हुई गिरफ्तारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget