एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चे हफ्ते में एक दिन खेलेंगे शतरंज, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शतरंज बोर्ड खरीदने के निर्देश दिए है. अब स्कूलों में एक हफ्ते के एक दिन शतरंज का खेल सिखाया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों में अब हफ्ते में एक दिन बच्चे शतरंज से शह-मात का खेल खेंलेंगे. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है. विभाग ने विशेष योजना बनाकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शतरंज बोर्ड खरीदने के निर्देश दिए है. विभाग का मानना है की शतरंज बोर्ड से बच्चों का रुझान मोबाइल और टीवी से हटाकर खेल की तरफ मूड जायेगा. इसके लिए स्कूल में खेल मैदान की आवश्यकता भी नहीं है.

जिसकी रूचि होगी, वो ही खेला शतंरज- शिक्षा विभाग के निदेशक

शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया की विभाग ने किसी भी स्कूल में शतरंज बोर्ड खरीदने की कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है. बच्चों की संख्या के अनुसार जितने शतरंज बोर्ड की आवश्यकता हो उतने ख़रीदे जा सकते है. इस अभियान से सभी बच्चों को खेल का अवसर मिलेगा. उनकी रूचि पढाई के साथ खेलो में भी होगी. उन्होंने ने बताया कि खेल में शामिल होने के लिए किसी भी कक्षा के बच्चे की उम्र की बाध्यता भी नहीं रखी गई है. जिसकी रुचि होगी वो ही बच्चा शामिल हो सकेगा. निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया की स्कूलों में शतरंज बोर्ड खरीदने के लिए विभाग की और से बजट जारी नहीं किया जाएगा. हमने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है की वे स्कूलों में समसा कार्यालय की ओर से आवंटित स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि का उपयोग में ले जिसकी सूचना भी विभाग को देनी होगा.

Navratri 2022: भरतपुर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के इस ऐतिहासिक मंदिर में मेले जैसा नजारा

शनिवार होगा शतरंज खेल का दिन

प्रदेश के 65 हजार सरकारी स्कूलों में मानक शतरंज बोर्ड खरीद करने के निर्देश दिए है. जिसमे प्रारंभिक तथा माध्यमिक स्कूल शामिल है. एडीओ ओम प्रकाश गोस्वामी ने बताया की सरकार की ओर से स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे घोषित किया हुआ है. इसी दिन महीने के तीसरे शनिवार को शतरंज खेल की गतिविधियों के लिए रखा गया है. विभाग ने छात्रों में खेलों के प्रति आकर्षण करने के लिए लाइव टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है. यहां निदेशालय बीकानेर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ग्रांड शतरंज प्रतियोगिता का स्कूलों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. जिन-जिन स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था है और स्मार्ट कक्षा कक्ष है, लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों को आयोजन स्थल की विजिट भी कराई जाएगी. ताकि बच्चे प्रेरित हो सके.

बच्चों कों खेल से जोड़ना उद्देश्य

शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि स्कूली बच्चों में खेल के प्रति रुझान पैदा हो. वर्तमान में बच्चे पढाई के साथ-साथ मोबाइल में अधिक समय बिता रहे हैं जोकि आने वाले समय में बहुत घातक स्थिति पैदा कर देगा. इसलिए शतरंज खेल के प्रति रुझान पैदा करने के लिए स्कूलों में शतरंज खेल की गतिविधियां शुरू करने का निर्णय किया है. ताकि बच्चों का दिमाग मजबूत होगा और उनका ध्यान दूसरी जगह से नहीं लगेगा. हालांकि विभाग ने ऐसे शिक्षकों को भी निर्देश दिया है जो इन खेलों को समझता हो और बच्चों को मोहरे चलाना सिखाएंगे. जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है वहां यूट्यूब का सहारा लिया जाएगा.

Navratri 2022: भरतपुर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के इस ऐतिहासिक मंदिर में मेले जैसा नजारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget