एक्सप्लोरर

Bundi News: बूंदी में उफान पर चंबल नदी, प्रशासन के रेड अलर्ट के बावजूद युवकों ने लगाई छलांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में चम्बल नदी उफान पर है. जिसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन के अलर्ट के बावजूद चार युवकों ने नदी में छलांग लगा दी. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी (Bundi) जिले में शनिवार को भी चम्बल नदी (Chambal river) भी उफान पर रही. पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बावजूद केशवराय मंदिर के समीप प्राचीन बुर्जो से आधा दर्जन युवा जान जोखिम में डालकर उफान में कूदने से बाज नही आएं. एक के बाद एक करीब चार युवाओं ने करीब 40 फिट ऊंचाई से छलांग लगा दी. युवा तैराक होने से ऐसे तो बाहर निकल आये. लेकिन यह उत्साह जानलेवा भी साबित हो सकता था. युवकों ने छलांग लगाने का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. जहां चंबल नदी में छलांग लगाते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने वीडियो से युवकों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है. उधर उपखण्ड अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि उफान के समीप नहीं जाने के सख्त निर्देश दिए हुए है. इसके बावजूद कोई अनदेखी करता हैं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी. सीआई लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि चम्बल किनारे बेरिकेटिंग करवाकर जाप्ता तैनात किया है. गौरतलब है कि कोटा बैराज से लगातार पानी की निकासी की जा रही है. ऐसे में अब तक कोटा से बूंदी तक कई लोग चंबल नदी में स्टैंड बाजी करने के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं. 

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान में कहीं आसमान साफ तो कहीं बारिश का दौर जारी, जानें- आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

पुलिस जवान किए गए तैनात
केशवरायपाटन शहर से होकर गुजर रही चंबल नदी में 40 फिट की ऊंचाई से कूदकर नहाना 4 युवकों को भारी पड़ गया. जानकारी मुताबिक कोटा बैराज से की जा रही भारी पानी की निकासी के चलते चम्बल नदी उफान पर है. ऐसे में प्रशासन ने नदी क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर रखा था. उपखण्ड अधिकारी के निर्देशो की अवहेलना कर 4 युवको ने चम्बल नदी किनारे स्थित केशव मंदिर की 40 फीट ऊंची बुर्ज की दीवार पर पहुंचे और एक के बाद एक चारों ने पानी मे छलांग लगा दी. सम्पूर्ण घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. युवाओं के स्टंट पर उपखण्ड अधिकारी बलबीर सिंह ने पुलिस अधिकारीयो को सख्त निर्देश देते हुए युवाओं को गिरफ्तार करने की हिदायत दी. पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर के युवक चितरंजन बाथला,अर्जुन केवट,रोहित केवट और रोशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना की पूर्णवती न हो इसके लिए एसडीएम सिंह ने मौके पर नियमित पुलिस जवान तैनात करवाये.

दीवार ढहने से एक की मौत, पुलिस जुटी
उधर केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के झरनिया बस्ती के वार्ड नंबर 6 में कच्चा मकान ढह जाने से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा जहां युवक को बाहर निकाला ओर अस्पताल पहुंचाया. जहां युवक की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक अली मोहम्मद के शव के पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. परिवार जन ने प्रशासन से मांग की मृतक अली मोहम्मद घर का मुखिया था पत्नी और दो बच्चे घर में है. मुखिया की मौत होने के बाद घर में लालन-पालन करने वाला कोई नहीं बचा है. ऐसे में प्रशासन आर्थिक मुआवजा दें. इस पर स्थानीय प्रशासन ने जल्द से जल्द आवास और सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.

Rajasthan News: राजस्थान के पाली और दौसा जिलों में शिक्षक पर लगा दलित छात्रा को पीटाने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget