एक्सप्लोरर

राजस्थान के सिरोही में अजीबोगरीब चोरी, कार छोड़ उसके टायर निकाल ले गए बदमाश, दो अरेस्ट

Sirohi News: सिरोही के सांतपुर गांव में चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार के टायर एक्सल के नीचे पत्थर रखकर चुरा लिए. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के टायर बरामद किए हैं.

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर आबूरोड के रीको थाना इलाके के सांतपुर गांव में एक चोरी की एक वारदात चर्चा का विषय बन गई है. यहां अक्सर गाड़ी चोरी की वारदातें होती रही हैं, लेकिन सांतपुर गांव में घर के बाहर खड़ी कार के एक्सल के नीचे पत्थर लगाकर टायर चोरी करने का मामला सामने आया है. 

चोर घर के बाहर खड़ी कार के टायर खोलकर ले गए. पूरे मामले को लेकर परिवादी गौरव बारोट ने आबूरोड रीको थाने में लिखित रिपोर्ट सौंपकर केस दर्ज करवाया. पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा. साथ ही, उनके कब्जे से चोरी किये गये टायर भी बरामद कर लिए हैं.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की घटना के बाद दर्ज मामले में मुखबिर से सूचना मिली. साथ ही तकनीकी जांच पड़ताल के तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. इनकी मदद से दो आरोपियों की शिनाख्त हुई और दोनों को डिटेन कर लिया गया. 

गिरफ्तार हुए दो आरोपी
रीको पुलिस ने बताया कि राम जाटव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी हिण्डौन हाल निवासी मानपुर और, दूसरा आरोपी अंकित राजपूत पुत्र राजकुमार निवासी अलवर हाल निवासी सांत्पुर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से चोरी किए गए टायर सहित वारदात में संलिप्त गाड़ी को जब्त किया है. पूरे मामले की अग्रिम जांच पड़ताल जारी है.

इससे पहले भी सिरोही में चोरी का एक और मामला सामने आया था जब एक बंद मकान में कुछ बदमाश घुस गए और हजारों रुपये की कीमत के जेवरात और अन्य सामान चुरा कर ले गए. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. मामला पिंडवाड़ा में अजारी रोड का है. मकान में रहने वाला परिवार उस समय कहीं बाहर गया हुआ था. उन्हें फोन कर जानकारी दी गई कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं. मकान मालिक ने रिश्तेदारों को वहां भेजा तो चोरी का खुलासा हुआ.

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कहीं बारिश तो कहीं पड़े ओले, कई जगहों पर दिन में भी छाया कोहरा, ठंड से लोग परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget