एक्सप्लोरर

Rajasthan: मंत्री जोगाराम पटेल बोले, 'जब-जब बीजेपी की सरकार होती है, तभी मानसून सक्रिय रहता है'

Jogaram Patel: मंत्री जोगाराम पटेल ने दावा किया कि जब-जब राज्य में बीजेपी की सरकार होती है, तब-तब भगवान की कृपा से अच्छी बारिश होती है. प्रदेश में बारिश से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

राजस्थान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है, सैकड़ों घर ढह चुके हैं और अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बारिश को लेकर सियासी दावा किया है.

मंत्री पटेल ने कहा कि "राजस्थान में जब-जब बीजेपी की सरकार होती है, तभी मानसून सक्रिय रहता है और बारिश होती है. इस बार भी बीजेपी की सरकार है, इसलिए बंसी वाले की कृपा से अच्छी बारिश हो रही है." उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को इससे तकलीफ होती है क्योंकि बीजेपी के राज में फसलें लहलहाती हैं, जीडीपी बढ़ती है और महंगाई घटती है.

पटेल के बयान पर उठे सवाल

मीडिया ने जब मंत्री से उनके दावे को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इसे दोहराते हुए कहा कि वसुंधरा राजे के शासनकाल में भी कांग्रेस पार्टी कहती थी कि सरकार भगवान भरोसे चल रही है. उस वक्त वसुंधरा राजे ने भी जवाब दिया था कि "हां, हमारी सरकार भगवान भरोसे ही चल रही है और भगवान की कृपा से ही पांच साल पूरे हुए."

सोशल मीडिया पर तेज हुई प्रतिक्रियाएं

मंत्री पटेल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं तो कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. विपक्षी दलों ने इसे संवेदनहीनता बताया है, क्योंकि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनहानि और संपत्ति का बड़ा नुकसान हो चुका है.

भारी तबाही के बीच बयान पर विवाद

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है. सड़कें डूबी हुई हैं, पुल बह गए हैं और गांवों का संपर्क कट गया है. ऐसे में मंत्री का यह बयान राहत और बचाव कार्यों की बजाय राजनीतिक बहस को हवा देता नजर आ रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget