एक्सप्लोरर

Rajasthan Cabinet Expansion: बीजेपी ने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल टीटी को बनाया मंत्री तो बिफरी कांग्रेस, कहा- 'हम चुनाव आयोग का...'

Rajasthan Cabinet Expansion News: राजस्थान में कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल कैबिनेट में शनिवार को 22 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान में शनिवार को 22 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें श्रीकरनपुर के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (Surendra Pal Singh TT) भी शामिल हैं. सुरेंद्र पाल के शपथ लेने को कांग्रेस ने चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है. दरअसल, श्रीकरनपुर में 5 जनवरी को चुनाव होने हैं. इसके पहले उन्हें मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस बिफरी हुई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और संभव हुआ तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में डोटासरा ने कहा, ''आखिर दिल्ली से पर्ची आ ही गई और भजनलाल शर्मा जी के मंत्रीमंडल ने शपथ ली है. मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हू्ं.आज हमने देखा कि राजस्थान में संविधान की मर्यादा को तार-तार किया गया. चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाया गया और बीजेपी का अहंकार सातवें आसमान पर चढ़कर बोल रह था. जब शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था हम देख रहे थे कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी जो कि श्रीकरनपुर से प्रत्याशी हैं, 5 जनवरी को वहां वोटिंग है. उनको चलते चुनाव में आचार संहिता के बीच मंत्री पद की शपथ दिलाकर बीजेपी ने श्रीकरनपुर की जनता को लुभाने का प्रयास किया.''

बीजेपी के लिए कानून कुछ भी नहीं- डोटासरा
गोविंद डोटासरा ने आगे कहा, '' हम सबलोग इसकी निंदा करते हैं. बीजेपी न संविधान को मानती है न चुनाव आय़ोग को मानती है. चुनाव आयोग का जो नया कानून पारित किया है जिससे सीजेआई को बाहर किया है. उसका नमूना आज हम सबको देखने मिला है.  शुरुआत ही उन्होंने इस तरह से कर दी है. जो आशंकाएं पूरे देश में जाहिर की जा रही कि आगे चुनाव होंगे कि नहीं, वह देखने को मिल रही है किस प्रकार से चलते चुनाव में, मतदाता को प्रभावित कर उन्होंने संविधान को एक कोने में रख दिया और कानून इनके लिए कुछ नहीं है.''

डोटासरा का एलान, जरूरी हुआ तो कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे
डोटासरा ने हमलावर अंदाज में कहा, ''चुनाव आोग इनके लिए कुछ नहीं है. मंत्री पद की शपथ दिलाई है.  कुछ भी कर ले. कितना भी जतन कर ले. श्रीकरनपुर में मतदाता ने स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का मन बना लिया है. कांग्रेस की रीति-नीति और पिछली सरकार के काम और योजनाओं से प्रभावित होकर वहां की जनता रूपेंद्र सिंह कुन्नर को भारी मतों से जिताएगी. और टीटी साहब को फिर से इस्तीफा देना पड़ेगा. यह जो चुनाव के नियमों का उल्लंघन किया है.  राजस्थान और देश की जनता देख रही है. यह देश में पहला ऐसा उदाहऱण देखने को मिला है. जो आज बीजेपी ने किया है हम उसकी निंदा करते हैं. बीजेपी को 5 तारीख का इंतजार करना चाहिए था.  जीत जाते तो मंत्री पद की शपथ दिलाने का हम स्वागत करते. हम चुनाव आयोग जाएंगे और आवश्यक हुआ तो कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे.''

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: कैबिनेट में कोटा के दो चेहरों को जगह, ओम बिरला के करीबी मदन दिलावर और हीरालाल नागर बने मंत्री

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget