एक्सप्लोरर

सतीश पूनियां ने संभाली राजस्थान उपचुनाव की कमान, खींवसर में PM मोदी का जिक्र कर किसानों से कही ये बात

Rajasthan Bypoll 2024: सतीश पूनियां ने खींवसर में BJP उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया. उन्होंने कहा यह खींवसर के विकास का चुनाव है, खींवसर का भाग्य BJP और रेवंतराम डांगा के हाथों में सुरक्षित है.

Rajasthan Bye Election 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी हरियाणा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनियां ने शुक्रवार को नागौर जिले की खींवसर सीट पर पार्टी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थन में किसान सम्मेलनों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, यह खींवसर के भाग्य का चुनाव है, खींवसर के विकास का चुनाव है, खींवसर का भाग्य भारतीय जनता पार्टी और रेवंतराम डांगा के हाथों में सुरक्षित है.

उन्होंने कहा, "रेवंतराम इतने सीधे और सरल हैं कि कोई भी यहां का आम आदमी, दुकानवाला, मकान से, खेत, खलिहान से कहीं से भी पुकारता है तो वह सब कहते हैं कि हां हम रेवंतराम को जानते हैं. पिछली बार कुछ ही वोटों के अंतर से ये नहीं जीत पाए थे, जिसके लोग अलग-अलग कारण बताते हैं."

कुछ लोग कहते हैं कि दुर्ग सिंह इनके साथ नहीं थे, लेकिन आज तो दुर्ग सिंह साथ हैं और सभी 36 कौम भी साथ है, तो वीर तेजाजी महाराज की पवित्र जन्मस्थली की जनता ने ठान लिया है कि खींवसर में बीजेपी और रेवंतराम की जीत सुनिश्चित है. डॉ सतीश पूनियां ने कहा, हम सबका सौभाग्य कि दुनिया के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने देश का स्वाभिमान ऊंचा करने का काम किया है.

अमेरिका चुनाव का किया जिक्र
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव हुए तो जब वहां वोटों की गिनती चल रही थी तो मुझे हमारे यहां के पत्रकार ने पूछा कि भारत के लिए कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप ठीक रहेंगे. इसपर मैंने कहा जीते कोई भी, लेकिन सेल्फी तो भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खिंचवानी पड़ेगी, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की ताकत और भारत का स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ा है. 

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के जमीर को जगाने और लौटाने का काम किया है. यहां बड़ी संख्या में किसान सरदारी बैठी है. 55 वर्षों तक कांग्रेस को राज करने का मौका मिला, लेकिन पहली बार देश के किसानों को सहूलियत देने का काम किया तो वह अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था.

किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर फसल बीमा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क इत्यादि तमाम योजनाओं के जरिए किसान को मजबूत करने का काम किया. अब पीएम किसान सम्मान निधि इत्यादि तमाम कल्याणकारी योजनाओं से नरेंद्र मोदी अन्नदाता किसान को आत्मनिर्भर बना रहे हैं.

राजस्थान में कब है विधानसभा उपचुनाव?
बता दें कि राजस्थान की सात सीटों झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान की इस सीट पर बीजेपी की कांग्रेस से नहीं बल्कि इस पार्टी से है टक्कर, क्या हैं मुद्दे?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget