एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जल्दी शादी करने के लिए युवक चुराते हैं मंदिर से मूर्ति, जानिए राजस्थान के इस अनोखे मंदिर के बारे में

Bundi Unique Temple: जिस किसी भी युवक की शादी में अड़चनें आ रही हों, वो अगर बूंदी के इस मंदिर से पार्वती की मूर्ति को चोरी करके ले जाए, तो जल्द उसकी शादी हो जाती है.

Rajasthan News: राजस्थान में कई ऐसी परंपराएं हैं, जो चौंकाती हैं. ऐसी ही एक परंपरा बूंदी के मंदिर से जुड़ी हुई है. यहां विराजमान पार्वती की मूर्ति को जिस युवक की शादी नहीं होती है उसके द्वारा चुरा लिया जाता है. इसके पीछे बड़ी दिलचस्प परंपरा जुड़ी हुई है. मान्यता है कि जिस किसी भी युवक की शादी में अड़चनें आ रही हों, वो अगर पार्वती को चोरी करके ले जाए, तो जल्द उसकी शादी हो जाती है. दरअसल बूंदी जिले के हिंडोली कस्बे में एक ऐसा मंदिर है, जहां पार्वती माता की मूर्ति चुराने की अनूठी परंपरा है. यहां मूर्ती चुराने पर कोई केस दर्ज नहीं होता. बल्कि मूर्ती चुराने वाले की शादी जल्दी हो जाती है. दरअसल, जिले के रामसागर झील के किनारे प्राचीन रघुनाथ घाट मंदिर है, जहां पार्वती जी की मूर्ति चुराने की एक अनूठी प्रथा है. लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि जिस भी युवक की शादी नहीं हो पा रही, अगर वह इस मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति चुराकर अपने घर में उनकी पूजा करे तो उसकी शादी जल्द हो जाती है. 

मंदिर में महादेव शिवलिंग के पास पार्वती जी की मूर्ति स्थापित है

इस मान्यता के चलते अकसर महादेव जोड़े में ना होकर अकेले ही नजर आते हैं. इस बार मूर्ति चोरी होने के बाद मंदिर में वापस नहीं आने से क्षेत्रवासी चिंतित है. ऐसे में जिसने भी पार्वती माता की मूर्ति चुराई, वो मंदिर में उसे वापस रखने नहीं आ पाया. फिलहाल पार्वती जी महादेव से बिछड़ी हुई है. मंदिर के पुजारी रामबाबू पराशर ने बताया कि अब तक कई बार पार्वती जी की मूर्ति चोरी हो चुकी है और चुराने वालों की शादियां भी हो चुकी है. हमे चोरी का पता लग भी जाता है, तो भी किसी को टोकते नहीं हैं. 

इस बार लंबे समय से मूर्ति गायब हैं

पुजारी बताते हैं कि साल में एक दो महीने ही पार्वती जी की प्रतिमा मंदिर में रह पाती है.  अधिकतर कुंवारे युवक इसे चुरा ले जाते हैं. लेकिन इस बार लंबे समय से मूर्ति गायब हैं, जिससे मूर्ति के वापस आने के संकेत कम हैं. जिसके चलते पुजारी भी चिंतित हैं कि आखिर मूर्ति कौन ले गया. मंदिर की ये अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है. लेकिन इस जो कुंवारे कतार में लगे हुए थे उनके लिए ये लंबे इंतजार की घड़ी बन गई है. पुजारी और कुंवारे लड़के दोनों अपने भगवान का इंतजार कर रहे हैं. जो भी मूर्ति ले गया होगा उसकी अभी तक शादी तय नहीं हुई होगी जिसके कारण वो अभी तक भी मूर्ति लेकर नहीं पंहुचा है. 

यह भी पढ़ें-

Rajasthan NEET Counselling 2021: राजस्थान में यूजी कोर्सेस के लिए शुरू हुई नीट काउंसलिंग, इस तारीख के पहले कर दें आवेदन

Udaipur News: तकनीकि खराबी की वजह से चलती ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget