एक्सप्लोरर

Udaipur News: तकनीकि खराबी की वजह से चलती ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

ट्रेन जैसे ही कामलीघाट चौराहे से दो किलोमीटर दूर पहुंची की चलती हुई ट्रेन के इंजन के आगे के हिस्से से धुंआ निकलने लगा. देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लग गईं.

Udaipur News: उदयपुर जिले के मावली से मारवाड़ जाने वाली ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते राजसमन्द जिले के देवगढ़-कामलीघाट के बीच सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई. यात्री, कर्मचारी और गांव के लोगों ने मशक्कत कर 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया. फिर रेलवे की तरफ से दूसरा इंजन भेजा गया और शाम करीब 4 बजे ट्रेन को मारवाड़ के लिए रवाना किया गया.

निकलने लगा धुंआ
बताया गया कि उदयपुर जिले के मावली से चलकर मारवाड़ जाने वाली ट्रेन सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे देवगढ़ पहुंची. ट्रेन देवगढ़ से सवारियों को उतारकर रवाना होकर जैसे ही कामलीघाट चौराहे से दो किलोमीटर दूर पहुंची की चलती हुई ट्रेन के इंजन के आगे के हिस्से से धुंआ निकलने लगा. देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लग गईं. धुंआ देखते ही लोको पायलट (चालक) रामसिंह ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया.

इंजन फेल हो गया
ट्रेन के खड़ी होते ही ट्रेन गार्ड गगन शर्मा, सह लोको पायलट, यात्रियों के साथ आसपास के लोग भी इंजन के पास पहुंच गए. आग लगने से रेलयात्रियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद रेल स्टाफ ने तुरंत अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर कुछ देर बाद काबू पा लिया. आग लगने से रेल का इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन वहीं रुकी रही. 

दूसरा इंजन भेजा गया
रेल स्टाफ ने इस पूरे घटना की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को दी जिसपर मावली से दूसरा इंजन रवाना किया गया. कामलीघाट स्टेशन अधीक्षक रामसहाय मीणा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते कामलीघाट चौराहे के पास मावली-मारवाड़ रेल के इंजन में आग लग गई थी जिससे इंजन फेल हो गया, इससे दोनों ट्रेन लेट हो गई.

ये भी पढ़ें: 

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में आए कांग्रेस के दिग्गज नेता, राणा गुरजीत पर लगे ये आरोप

Crime News: पाकुड़ में बेरहमी से गला रेतकर की गई युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget