एक्सप्लोरर

Bundi News: फर्जी राज्यसभा सांसद बन डीएम के साथ किया जिले का दौरा, ये 'गलती' पड़ गई भारी

Bundi News: बूंदी कोतवाली पुलिस ने खुद को सांसद बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये शख्स पिछले 2 महीनों से अधिकारियों की बैठक भी ले रहा था.

Bundi News: बूंदी कोतवाली पुलिस की टीम ने हाल ही में एक फर्जी राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार किया है. बता दें कि एक शख्स बीजेपी पार्टी से राज्यसभा सांसद बनकर अधिकारियों पर रौब झाड़ रहा था और पिछले 2 दिनों से सरकारी अधिकारियों की बैठक ले रहा था. लेकिन यहां के एसपी जय यादव की सूझबूझ से इस फर्जी राज्यसभा सांसद को बूंदी सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ये शख्स खुद को नरेंद्र सिंह गिल, बीजेपी पार्टी से राज्यसभा सांसद बताता था. उक्त आरोपी के साथ बूंदी बायपास निवासी रविंद्र चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है.  

संदिग्ध पाए जाने पर अलर्ट हुई पुलिस
कोतवाली थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देशन में टीम गठित की गई थी. सूचना मिली थी कि, एक इंडिका कार में दो व्यक्ति सवार हैं जिसमें से एक व्यक्ति अपने आप को राज्यसभा सांसद बता रहा है. वहीं टीम द्वारा पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध पाए गए. जिसके बाद दोनों को पहले हिरासत में लिया गया फिर जब इनके दस्तावेज खंगाले गए तो अपने आप को सांसद बताने वाले शख्स के पास राज्यसभा सांसद का एक आईडी कार्ड मिला जिसमें नरेंद्र सिंह गिल नाम लिखा हुआ था और वो हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद बता रहा था. मामले की गहनता से जांच की गई तो उक्त व्यक्ति की पहचान जगजीत सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई.

फर्जी सांसद ने की कलेक्टर रेनू से मुलाकात
अपने आप को राज्यसभा सांसद बताने वाला नरेंद्र सिंह गिल जब बूंदी पहुंचा तो यहां जिला कलेक्टर रेनू जयपाल के कक्ष में पहुंचा और कलेक्टर से मुलाकात कर कई मामलों पर चर्चा की. उसके बाद हिंडोली दौरे पर जाने की बात कहकर तहसीलदार के नंबर लिए और जिला कलेक्टर से कॉल करवाया. जिसके बाद सांसद के दौरे को लेकर हिंडोली में प्रशासन अलर्ट रहा. बता दें कि फर्जी सांसद हिंडोली भी पहुंचा जहां पर उसने तहसीलदार कानूनगो से मुलाकात कर इलाके की कई जमीनों के बारे में जानकारी ली. उसके बाद फर्जी सांसद उसके साथी के साथ बूंदी सर्किट हाउस में आ गया.  

पुलिस ने किया भांडाफोड़
वहीं एसपी जय यादव की सूझबूझ से पूरा मामले का भंडाफोड़ हुआ क्योंकि अपने आप को सांसद बताने वाला शख्स बॉडी लैंग्वेज से बिल्कुल भी सांसद नहीं लग रहा था और ना ही उसे दौरे को लेकर कोई प्रशासनिक जानकारी थी. पुलिस की टीम ने तकनीकी आधार पर फर्जी सांसद का भंडाफोड़ किया है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस की टीम फर्जी सांसद और उसके साथी से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Panchayat Election: वोट के लिए लोगों को दारू बांट रहा था पूर्व मुखिया, पुलिस ने घर में की छापेमारी, शराब सहित सैकड़ों जिंदा कारतूस बरामद

PM Modi in UP: बलरामपुर में पीएम मोदी बोले- जब सोच ईमानदार होती है, तो काम भी दमदार होता है, जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget