एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने राजस्थान विधानसभा स्पीकर से लड़कों के लिए कर दी ये बड़ी मांग, सदन में लगने लगे ठहाके

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान के बजट सत्र में बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उज्ज्वला योजना को अविवाहित पुरुषों के लिए विस्तारित करने की मांग की. उनकी यह मांग सुन कर सदन ठहाकों से गूंज उठा.

Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है और इसी के साथ पक्ष-विपक्ष की जुबानी जंग भी. इस दौरान निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट  से बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अध्यक्ष वासुदेदव देवनानी से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुन कर वहां बैठे सभी विधायक ठहाके लगाने लगे. दरअसल, बीजेपी विधायक ने स्पीकर से उज्जवला गैस योजना को लेकर सवाल किया और पूछा कि यह स्कीम अविवाहित पुरुषों को क्यों नहीं दी जाती?

बीजेपी विधायक ने अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से कहा, 'आप भी पुरुष हैं. पुरुषों का ध्यान पुरुष ही नहीं रखेंगे तो और कौन रखेगा? गरीब महिलाओं को सरकार द्वारा उज्जवला योजना के माध्य से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन क्या सरकार उसी प्रकार गरीब एकल पुरुष मुखिया को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का विचार रखती है या नहीं?'

विधायकों ने इस सवाल को बताया प्रासंगिक
ये सवाल सुनते ही स्पीकर तो हंसे ही, साथ ही अन्य विधायक भी टेबल पीटते हुए ठहाके लगाने लगे. वहीं, मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आज के जमाने में यह प्रश्न प्रासंगिक है क्योंकि पहले संयुक्त परिवार होते थे, लेकिन अब न्यूक्लियर फैमिली होने लगी है. खासकर एकल पुरुषों को दिक्कत होती है. 

हालांकि, उन्होंने यह कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार की यह योजना उन महिलाओं को लाभ देती है, जो इसकी पात्रता पूरी करती हों. कनेक्शन की पात्रता का निर्णय केंद्र सरकार का होता है, इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है. हम केंद्र सरकार के नियमों से बंधे हुए हैं. 

बीजेपी विधायक ने राज्य सरकार से कर दी ये मांग
इसका जवाब देते हुए श्रीचंद कृपलानी ने फिर कहा कि अगर केंद्र सरकार के नियमों से बंधे हैं तो किसान सम्मान निधि योजना का उदाहरण देखिए. केंद्र सरकार के पात्र किसानों को राज्य सरकार अतिरिक्त 6 हजार रुपये देती हैं. इसी तरह उज्जवला योजना के पात्रों को राज्य सरकार की ओर से कम कर के 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाता है. क्या इसी तरह एकल पुरुषों के लिए कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया जा सकता?

यह भी पढ़ें: Kota: नगर निगम के यूडी टैक्स नोटिस से हॉस्टल संचालकों में अफरा-तफरी, अब UDH मंत्री से मांगा इंसाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget