एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: चुनाव से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को विकास विरोधी करार दिया है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि भाजपा सिर्फ यह दिखाना चाहती है कि वह राजस्थान के विकास और तरक्की के खिलाफ है.

Rajasthan Budget 2023 Announcement: देश में बढ़ती महंगाई के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार ने बजट 2023-2024 (Rajasthan Budget 2023) में गरीबों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए गरीबों को मिलने वाले उज्जवला गैस सिलेंडर (Ujjwala Gas Cylinder) 500 रुपए में देने का एलान किया है. 

बीजेपी को बताया महंगाई

सीएम अशोक गहलोत ने अपने इस ऐलान के बाद बीजेपी जोरदार हमला बोला है. उन्होंने अपनी एक घोषणा को ट्वीट करते हुए लिखा कि BJP चाहती है कि गरीबों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 1000 रुपये से बढ़कर 2000 रुपए का हो जाए. उन्होंने आगे लिखा कि मेरी सरकार ने आज बजट में उज्ज्वला गैस सिलेंडर 500 रुपये का कर दिया है. इसके साथ ही लिखा कि भाजपा निराधार और व्यर्थ की बातें कर रही है, क्योंकि इनको ये पसंद नहीं है कि गरीब आदमी पर महंगाई की मार कम हो. इसके आगे उन्होंने लिखा बीजेपी मतलब महंगाई और कांग्रेस मतलब बचत.

अभी से शुरू किया प्रचार-प्रसार

चुनावी साल में अशोक गहलोत ने अपने इस ऐलान को अभी से भुनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने अभी से अपनी इस योजना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बैनर शेयर किया है. इस पर लिखा है, बचत, राहत, बढ़त. इसके आगे लिखा है कि 56 लाख परिवारों को 500 रुपये में उज्जवला गैस सिलेंडर. इससे साफ है कि राजस्थान कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में इसे मुख्य मुद्दे के रूप में भुनाएगी और महंगाई को मुद्दा बनाकर बीजेपी को बैकफुट पर लाने की कोशिश करेगी. 

बीजेपी को बताया विकास विरोधी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को विकास विरोधी करार दिया है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि भाजपा सिर्फ यह दिखाना चाहती है कि वह राजस्थान के विकास और तरक्की के खिलाफ है. इनका मनगढ़ंत आरोप है कि बजट लीक हो गया है. यह दर्शाता है कि बजट को भी यह अपनी ओछी राजनीति से नहीं छोड़ेंगे. इसके आगे लिखा है कि 'बचत, राहत, बढ़त' में एक ही बाधा है और वह बीजेपी है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2023: 3 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे सीएम अशोक गहलोत, भरे सदन में बोले- 'सॉरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget