एक्सप्लोरर

Rajasthan Old Pension Scheme: सीएम गहलोत ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, जानें कर्मचारी संगठनों ने क्या कहा

Rajasthan News: राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारी खुश हैं. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ये ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है.

Rajasthan Old Pension Scheme: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने  23 फरवरी को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया. बजट में तमाम घोषणाएं की गईं, लेकिन एक घोषणा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सीएम गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का ऐलान करते हुए कहा था कि, ''हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं. अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं.''

कर्मचारी संगठनों ने जताया सीएम का आभार 
पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारी भी खुश हैं. इस बीच सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि, ''1 जनवरी, 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना (OPS) लागू करने सहित कर्मचारियों के हित में की गयी घोषणाओं के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार जताया और धन्यवाद दिया.''

भविष्य को किया सुरक्षित  
सीएम ने इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में कहा कि, ''कार्मिकों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 से नियुक्त कार्मिकों के लिए एनपीएस के स्थान पर पूर्व पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा से लाखों राज्य कर्मचारी एवं उनके परिजन बेहद खुश हैं. यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर, उनके भविष्य को सुरक्षित किया है.''

जमकर हो रही है तारीफ 
राजस्थान सरकार के इस फैसले की जमकर तारीफ भी हो रही है और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजन भी खुश हैं. अब पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद रिटायर्ड होने पर कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. अंशदायी पेंशन योजना खत्म होगी और 2004 से पहले वाली पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल होगी. इसमें वेतन की आधी पेंशन मिलेगी. नए पेंशन सिस्टम में कर्मचारी को खुद पैसा कटवाना होता था. अब पुरानी पेंशन बहाल होने से एक अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी 20 फीसदी बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: बीजेपी विधायकों ने लौटाए गहलोत सरकार के दिए आईफोन-13, अब सरकार की ओर दिया गया यह जवाब

Jodhpur News: जोधपुर पहुंचे Govind Singh Dotasra ने केंद्र पर बोला हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget