एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exam: बोर्ड पैटर्न पर होंगे 5वीं और 8वीं के पेपर, छात्रों की डिटेल्स में गलतियां हैं, तो करवा लें सुधार

Rajasthan Board: शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि जो भी स्कूल मान्यता मिलने के बाद भी पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं, वह तुरंत अपडेट करवा लें, ताकि एग्जाम के समय में कोई दिक्कत न आए.

Rajasthan Board Exams: राजस्थान के करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं इस बार भी बोर्ड के पैटर्न पर क्लास-5 और क्लास-8 के एग्जाम देंगे. यानी इस बार भी दोनों क्लासेस की बोर्ड परीक्षा होगी. राज्य शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. स्टूडेंट्स से इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म आवेदनशाला दर्पण और पीएसपी के माध्यम से ऑनलाइन भरवाए जाएंगे. साथ ही, सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि अपने स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड अपडेट करें. 

शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय (Education Departmental Registrar Office) की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले वह स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड अपडेट कर दें. साथ ही, अगर डिटेल्स में कोई कमी या गलती है तो उसे दूर करें. इससे बच्चों को आवेदन करते समय परेशानी नहीं आएगी और सिस्टम भी दुरुस्त रहेगा. इसके अलावा, रजिस्ट्रार ऑफिस ने स्टूडेंट्स के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म की तारीख, आदि में हो रही त्रुटियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. वहीं, स्कूल प्रोफाइल में संशोधन और स्कूल की श्रेणी में जरूरत के मुताबिक संशोधन करने के लिए भी कहा गया है.

यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling: राजस्थान में प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट जारी, अब इन बातों का कैंडिडेट्स को रखना होगा ध्यान

थर्ड लैंग्वेज में बदलाव कर सकते हैं छात्र
यह भी बताया जा रहा है कि अगर स्टूडेंट तीसरी भाषा (अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा) में बदलाव चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं. वहीं, जो स्कूल मान्यता मिलने के बाद भी अब तक विभाग के पोर्टल पर नजर नहीं आ रहे हैं, उन्हें अपडेट करने के निर्देश जारी किए गए हैं. 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक, आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की कक्षा में अपडेशन करना होगा. ऐसे सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, मदरसे, उर्दू मीडियम के स्कूल, संस्कृत स्कूल और अन्य प्रकार के स्कूल, जो विभाग से मान्यता प्राप्त हैं लेकिन पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें भी रजिस्टर्ड होना होगा.

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Embed widget