एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ERCP को 'मास्टरस्ट्रोक' बनाना चाह रही बीजेपी, पार्टी में इसे बड़े जश्न के रूप में मनाने की तैयारी

Rajasthan ERCP: राजस्थान में पिछले कई सालों से ईआरसीपी को मुद्दा बनाया जा रहा था. विधान सभा चुनाव के समय BJP ने ईआरसीपी को लागू करने की थी घोषणा. अब इसे लोकसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक बनाना चाहती है. 

Ercp Master Stroke: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( ईआरसीपी ) को पिछले कई सालों से राजस्थान में राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. बीजेपी पर कांग्रेस का हमला लगातार जारी रहा है. वर्ष 2023 के विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी दोनों में ईआरसीपी को लेकर 'बहस' छिड़ गई थी. बीजेपी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान देकर 'मुश्किल' स्थिति बना दिया था. पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है. इसलिये कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने के मूड में थी. वहीं जब ईआरसीपी को हरी झंडी मिल गई है. तो बीजेपी इसे लोकसभा चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक बनाना चाह रही है. 

जिन 13 जिलों में लोगों को इसका लाभ मिलेगा, उन जिलों में यात्रा भी निकाल कर लोगों को इस योजना की अच्छाई और लाभों को बताया जा सकता है. बीजेपी इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में है. कल बीजेपी कार्यालाय पर नेताओं ने मिठाई बांट कर खुसी का इजहार किया है. राजस्थान बीजेपी नेत्री एकता अग्रवाल का कहना है कि मोदी हैं तो मुमकिन हैं. राजस्थान में बीजेपी अपने किये गए वादों को पूरा कर रही है. इस योजना से 13 जिलों के लोगों के कंठ की प्यास बुझेगी. 

दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान 
एमओयू साइन होने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और उनकी गारंटियों की सराहना करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी. तो वहीं कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने प्रदेश की जनता को ईआरसीपी योजना का एमओयू साईन होने पर बधाई दी. प्रदेश कार्यालय पर ही प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जताई गई. इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी, प्रदेश बीजेपी कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित सैकड़ों बीजेपी नेता ख़ुशी का इजहार कर रहे थे. 

मंत्रियों ने संभाली कमान 
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि जल ही जीवन है विशेष रूप से राजस्थान जैसे प्रदेश में जहां भूभाग के हिसाब से जल का अभाव है. विगत 06 साल से कांग्रेस ने इस योजना को अटका रखा था. हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं जिन्होने यह भागीरथी प्रयास किया और सफल हुए. जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि ईआरसीपी की मांग प्रदेश की जनता की महत्वपूर्ण मांगों में से एक रही है. कांग्रेस सरकार ने इस योजना को काफी समय तक लटकाए रखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच एमओयू साइन हुआ है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: ERCP परियोजना समझौते के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अशोक गहलोत पर लगाए आरोप, जानें क्या कहा?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget