एक्सप्लोरर

Udaipur News: खुद नाव चलाकर बाबा मगरा टापू पर पहुंचे सतीश पुनिया, लोग बोले- 'पहली बार कोई नेता...'

Rajasthan: सतीश पुनिया ने वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और वहीं खाना खाया. लोगों ने पुनिया को अपनी समस्याएं भी बताईं. पुनिया बोले यहां के लोग आज भी सामान्य सुख सुविधाओं से वंचित हैं.

Udaipur News: राजस्थान में आने वाला साल चुनावी वर्ष होगा. इसके लिए जनता को लुभाने के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस (Congress) भारत जोड़ो यात्रा कर रही है तो वहीं बीजेपी (BJP) जन आक्रोश रैलियां निकाल रही है. दोनों पार्टियां हर स्तर पर अपने वोटरों को लुभाने में लगी हुई हैं. इस बीच बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया  (Satish Punia) उदयपुर जिले में ऐसी जगह पहुंचे जहां इससे पहले इस स्तर का कोई भी नेता अब तक नहीं पहुंचा. यह जगह है उदयपुर शहर से 35 किलोमीटर दूर जयसमंद झील के बीच टापू पर बस गांव. यहां पुनिया नाव से पहुंचे और नाविक भी खुद ही बने. 

विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों के नाविक बने पुनिया
दरअसल बीजेपी की तरफ से राजस्थान में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है. इसी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष पुनिया मेवाड़ और वागड़ के दौरे पर हैं. जयसमंद में जन आक्रोश रैली के बाद पुनिया जयसमंद झील पहुंचे जो एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है. यहां उनके साथ सलूम्बर बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा सहित अन्य पदाधिकारी भी थे.

इस झील के बीच में एक टापू है जिसका नाम है बाबा मगरा. पुनिया ने पदाधिकारियों के साथ टापू पर जाने की इच्छा जताई लेकिन इस टापू पर जाने के लिए नाव ही एक मात्र साधन है. विधायक और अन्य पदाधिकारी नाव में बैठे और पुनिया नाविक बनकर चप्पू चलाते हुए टापू पर पहुंचे. पुनिया ने वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और वहीं खाना खाया. लोगों ने पुनिया को अपनी समस्याएं भी बताईं. 

लोगों ने कहां आजादी के बाद कोई पार्टी अध्यक्ष नहीं आया
पुनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वहां पहुंचने के बाद लोगों से बातचीत की और वहां के हालात जाने. लोग आज भी यहां सामान्य सुख सुविधाओं से वंचित हैं. पीने का पानी तक लोगों को नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष यहां नहीं आया है, यह पहली बार है जब कोई बड़ा नेता यहां आया है.

यह भी पढ़ें: Udaipur: शुरू हो रहा शिल्पग्राम महोत्सव, देशभर के 1800 शिल्प और लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget