एक्सप्लोरर

सीपी जोशी बोले- 'राहुल गांधी तो एक मोहरा हैं, प्रश्न कहीं और से आते...', हनुमान बेनीवाल पर भी किया पलटवार

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राजस्थान बजट की घोषणाओं को धरातल पर लागू करने का संकल्प जताया और हनुमान बेनीवाल के आरोपों का खंडन किया.

CP Joshi targets Rahul Gandhi: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक मोहरा हैं और कांग्रेस नेता सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान से मदद मांगते हैं. उन्होंने राजस्थान बजट की घोषणाओं को धरातल पर लागू करने का संकल्प जताया और उन्होंने हनुमान बेनीवाल का नाम न लेते हुए आरोपों का खंडन किया.

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है, इसी के साथ ही उन्होंने राजस्थान बजट को लेकर आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल का नाम न लेते हुए राजस्थान बजट को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया है.

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, "राहुल गांधी को प्रश्न कहीं और से आते हैं वो तो एक मोहरा है. कांग्रेस के नेता जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो पाकिस्तान से कहते हैं कि पीएम मोदी को हटाने के लिए आप मदद करिए. जिन लोगों को देश की जनता पर विश्वास नहीं और दुश्मन राष्ट्र के ऊपर विश्वास है तो देश की जनता उनको कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है."

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार में पिछले छह महीने में विकास की दिशा में बहुत काम हुआ है. साथ ही कहा कि बजट में जो घोषणाएं की गई हैं उस पर भी पूरा काम होगा. 

राजस्थान बजट पर बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, "...जो बजट में है वह निश्चत रूप से धरातल पर लागू होंगे और हम विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा करेंगे.'' 

क्या कहा था हनुमान बेनीवाल ने?

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को राजस्थान बजट को लेकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा कि बजट में जो घोषणाएं हुईं हैं वे धरातल पर लागू नहीं हो पाएंगी. राजस्थान बजट पर निशाना साधते हुए हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि बजट भाषण दिल्ली से टाइप होकर आया है.

हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''बजट की अधिकतर घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरेगी. राजस्थान विधानसभा में प्रदेश की वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में गांव,किसान और मजदूर का कल्याण करने से जुड़ी ठोस कार्ययोजनाओं का अभाव दिखा. बजट भाषण में वित्त मंत्री द्वारा बार -बार केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया जा रहा था जिससे यह भी स्पष्ट हुआ की मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची जिस तर्ज पर दिल्ली से आई उसी तरह बजट भाषण भी दिल्ली से टाइप होकर आया है.''

ये भी पढ़ें: सिंगरौली-प्रयागराज हाईवे की राह में आए मकानों के किया गाय चिन्हित, अवैध घरों पर चलेगा बुलडोजर

 

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget