एक्सप्लोरर

सिंगरौली-प्रयागराज हाईवे की राह में आए मकानों के किया गाय चिन्हित, अवैध घरों पर चलेगा बुलडोजर

Singrauli Highway News: सिंगरौली-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मुआवजे के लालाच में कई लोगों ने अवैध घर बना लिए हैं, जिस पर एक्शन लेते हुए प्रशासन अवैध मकानों को नोटिस भेजेगी.

Madhya Pradesh News: सिंगरौली से प्रयागराज तक जाने वाली नेशनल हाईवे निर्माण में मुआवजे के लालच में बने अवैध घरों को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. प्रशासन का कहना है कि जियो टैगिंग से मुआवजे वाले घर चिन्हित किए गए हैं. प्रशासन का साफ कहना है कि हाईवे निर्माण की राह में जो भी अवैध घर आएगा, उसे तोड़ दिया जाएगा. 

सिंगरौली-प्रयागराज नेशनल हाईवे का जहां से मार्ग निकलना है, वहां लोगों ने मुआवजे के लालच में घर बना लिए हैं. खेत के बजाए मकानों पर अधिक मुआवजा मिलता है, इस वजह से अफसरों ने भी इस जगह अधूरे मकान बना लिए हैं. लोगों ने एक ईट की दीवार के ऊपर टीन की चादरें डाली हुई है. यहां करीब 2000 से ज्यादा घर बन गए हैं. एक-एक व्यक्ति के पास 10 से 20 मकान तक हैं. इन अवैध मकानों को लेकर अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है.

जियो टैगिंग से चिन्हित किए घर

मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन ने 3ए की अधिसूचना के तहत जियो टैगिंग के जरिए इन मकानों के फोटो ले लिए हैं. पंचनामा बनाकर पूरा विवरण भरा गया है. ऐसे सभी घरों को अपात्र कर दिया गया है. दुधमनिया के खसरा क्रमांक 1257 में हुए निर्माण को नया बताकर लिस्ट से बाहर कर दिया. प्रशासन ने चितरंगी और दुधमनिया के गांवों की जमीन पर बने घर अपात्र घोषित कर दिए हैं. 

सभी को दिया जाएगा नोटिस - एसडीएम जाधव

सुरेश जाधव एसडीएम का कहना है कि सर्वे में केवल 500 घर ही आ रहे थे. सर्वे के बाद मुआवजे के लालच में बने अवैध घरों के मालिक को प्रशासन अब नोटिस देगा. इसके बावजूद अगर घर नहीं हटाए गए तो प्रशासन हाईवे निर्माण में आने वाले इन घरों को गिरा देगा. 

ये भी पढ़े: MP Weather: मध्य प्रदेश में कमजोर हुआ मानसून, मौसम विभाग ने बताया अगले 4 दिन का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget