एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'आखिर वे कौन अधिकारी हैं जो सोना लेने के लिए मशहूर हैं', बीजेपी अध्यक्ष ने किसके लिए कही ये बात?

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के योजना भवन में हाल ही में करोड़ों रुपये कैश और सोना मिला था, जिसको लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है.

Rajasthan News: बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने सरकार के किसी खास अधिकारी पर नाम लिए बिना ही पूछा है कि आखिर वो कौन अधिकारी हैं, जो सोना लेने के लिए मशहूर हैं. वो इतना चहेता क्यों हैं? वर्ष 2013 के बाद से वो हर निर्णय करता है और कराता है और कौन उसको संरक्षण दे रहा है.
उस संरक्षण के पीछे क्या खेल है. इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. 

बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के इस बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है. क्योंकि, इसमें सीपी जोशी ने खुद 2013 का जिक्र किया है. जबकि वर्ष 2013 में राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी. उस दौरान कांग्रेस विपक्ष में थी और खुद अशोक गहलोत कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते थे. 

ब्यूरोक्रेट्स के बारे में हो रही चर्चा 
बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने भले ही उस ब्यूरोक्रेट्स का नाम न लिया हो लेकिन वर्ष 2013 से लेकर 2023 तक के मजबूत अफसरों की तरफ उनका इशारा जा रहा है. वहीं इस दौरान राजे भी मुख्यमंत्री थीं. तो क्या सीपी जोशी ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है. या कुछ और संकेत देना चाह रहे थे. इसपर मंथन शुरू हो गया है. अलग-अलग बातें समझी जा रही हैं. उस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे. जोशी ने मुस्कुराते हुए बड़ी बात कह डाली है. वहीं अधिकारियों पर ही किरोड़ी लाल मीणा ने भी हमला बोला है.  

https://twitter.com/PandeyKumar313/status/1661252019854925827?t=glPrNl1-gbM_w7fBKlgKlw&s=19

यह था मामला 
पिछले दिनों जयपुर में योजना भवन के IT डिपार्टमेंट की बेसमेंट में रखे 2 अलमारी से एक लैपटॉप बैग और ट्रॉली वाला सूटकेस मिला था. जिसमें करेंसी नोट मिले. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुँची जहां से 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार की रकम बरामद की गई थी. इसके साथ में 1 किलो का गोल्ड बिस्कुट भी मिला था. इसमें हैरत की बात यह थी कि दो करोड़ की बड़ी नकदी में 500 और 2000 के नोट अधिक थे. इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो जाँच कर रही है कि ये पैसा किसका है? 

ये भी पढ़ें

Jaisalmer: पाक हिंदू शरणार्थियों को इस गांव में बसाएंगी टीना डाबी, प्रशासनिक कार्रवाई से हो गए थे बेघर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget