एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीपी जोशी बोले- 'राजस्थान में BJP चुनाव में किए वादों पर कायम, पेपरलीक मामले में SIT गठित

Rajasthan News: CM भजन लाल शर्मा के द्वरा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में LPG सिलेंडर मिलने की घोषणा के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कही ये बात.

Rajasthan Politics: बीजेपी मुख्यालय जयपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा के अब तक किए गए फैसलों की जानकारी जनता को दी. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में स्पष्ट कहा था कि पेपर लीक जिन लोगों ने भी किया है जो भी इसके पीछे थे चाहे कितने बड़े कितने ही प्रभावशाली व्यक्ति हो  जिन्होंने राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए.  इसके लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने SIT का गठन कर दिया है. एसआईटी गठन के बाद अधिकारियों ने अपने कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ा दिया है. इस मामले में व्यक्ति शामिल होंगे उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. सीएम भजन लाल शर्मा ने इस कदम को उठाया है.

बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में कहा था कि वह गैस के सिलेंडर 450 रुपये में देगी. इसको लेकर के प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा कर दिया है कि 1 जनवरी से 450 रुपये में गैस का सिलेंडर मिलने लगेगा. इसको लेकर के राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि बीजेपी ने जनता की राय के आधार पर जो संकल्प पत्र बनाया था, उसे संकल्प मानते हुए ये सुनिश्चित किया कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिले. ये एक सामान्य बात नहीं है. आजादी के समय से अब तक जितने गैस कनेक्शन नहीं हुए थे उससे अधिक कनेक्शन प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड में हुए..."

'अपना वादा पूरा कर रहे हैं'
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने टोंक जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर एक कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य सरकार 1 जनवरी से सब्सिडी बढ़ाएगी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेगी.  सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि “यह एक महत्वपूर्ण वादा था जो हमने घोषणापत्र में किया था. हम आज अपना वादा पूरा कर रहे हैं. ”

खाना बनाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 76 लाख बीपीएल परिवारों को फायदा होगा, जिन्हें उनके बैंक खाते में सब्सिडी मिलेगी. सीएम शर्मा ने कहा कि कम कीमत पर एलपीजी सिलेंडर मिलने से घर में खाना बनाने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है कि गांव में बैठे अंतिम व्यक्ति को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए.  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि “डबल इंजन” बीजेपी सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक निर्णय” गारंटी की पूर्ति का एक उदाहरण था, जैसा कि पीएम मोदी ने कहा था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 'अपराधियों ने एक महिला को डेढ़ मिनट तक घसीटा, मौत... कहां है बीजेपी?, जयपुर घटना पर कांग्रेस का हमला

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget