एक्सप्लोरर

Rajasthan: सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़के BJP विधायक, कहा- 'ये भगवान राम और उनके भक्तों का अपमान'

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के भगवान श्रीराम पर दिए गए बयान के बाद BJP विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि उनका कोई भी नेता श्रीराम के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं. उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती.

Rajasthan: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना भगवान श्रीराम से करने के बाद सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) विवादों में आ गए हैं. राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर से बीजेपी (BJP) विधायक वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने सलमान खुर्शीद के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. देवनानी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने भगवान श्रीराम (Lord Ram) और उनके भक्तों का अपमान किया है. उनका बयान कांग्रेस नेताओं की चाटुकारिता करने की पराकाष्ठा पार कर गया है. हिंदू समाज अपने आराध्य देव का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

बीजेपी विधायक देवनानी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भगवान श्री राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है. भरतजी भगवान श्रीराम की खड़ाऊ लेकर चलते हैं. हम भी खड़ाऊ लेकर चले हैं. खड़ाऊ उत्तर प्रदेश पहुंच गई है तो रामजी भी पहुंचेंगे. खुर्शीद का यह बयान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से जुड़ा है. 

देवनानी ने कहा कांग्रेस ने श्रीराम को बताया था काल्पनिक पुरूष
इस बयान के जरिए उन्होंने राहुल की तुलना भगवान श्रीराम से की थी. देवनानी ने कहा कि कांग्रेस नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि उनकी पार्टी ने ही रामसेतु को मिथक, रामायण को उपन्यास और भगवान श्रीराम को एक काल्पनिक पुरूष बताया था. कोर्ट का फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश में श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं हो, इसके लिए इसी कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किए थे, जो किसी से छिपी नहीं है.

भगवान श्रीराम की नहीं जा सकती किसी से तुलना
देवनानी बोले कि भगवान श्रीराम और राहुल गांधी की तुलना कभी नहीं हो सकती. राहुल गांधी और कांग्रेस का कोई भी नेता भगवान श्रीराम के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है. उन्होंने कहा भगवान श्रीराम जैसा आदर्श और मर्यादित जीवन किसी अन्य व्यक्ति का नहीं हो सकता है. इसलिए भगवान श्रीराम से किसी भी व्यक्ति या नेता की तुलना करना सत्य सनातन धर्म और पूरे हिंदू समाज का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते.

कांग्रेस में चाटुकारिता की परंपरा
विधायक देवनानी ने कहा कि कांग्रेस में चाटुकारिता की परंपरा रही है. इसी कारण खुर्शीद ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए यह बयान दिया है. उनका यह बयान चाटुकारिता की सारी सीमाएं लांघ गया है. उन्होंने कहा कि चाटुकारिता में मशगूल कांग्रेस के नेता देश और समाज का भला कभी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ऐसे नेताओं की कुर्सी चापलूसी और चाटुकारिता पर ही टिकी हुई है.

विकास की राह पर दौड़ रहा देश
बीजेपी विधायक देवनानी ने पीएम मोदी (PM Modi) की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने आका के चाहे जितने गुणगान गाएं, इससे जनता पर अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता. इस देश की एकता व अखंडता बनाए रखते हुए पूरे विश्व में भारत का डंका बजवाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है. इसी एकता के कारण देश में एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: Job Alert: उदयपुर मेगा जॉब फेयर में 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget