एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Candidates List: चंद्रभान सिंह का टिकट कटने के बाद तेज हुआ विरोध, जानें- दूसरी लिस्ट में मेवाड़ से BJP ने किसे बनाया प्रत्याशी

Rajasthan BJP Candidates List: बीजेपी की 83 प्रत्याशियों की सूची में 16 मेवाड़ के प्रत्याशी हैं. इसमें चित्तौड़गढ़ से मौजूदा विधायक का टिकट काट पूर्व विधायक को दिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने दूसरी तो कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की है. इसमें बीजेपी की बात की तो 83 प्रत्याशियों की सूची में 16 मेवाड़ के प्रत्याशी है, जिसमें भी एक महिला है. सूची में दो चौकाने वाले फैसले सामने आए. इसमें सबसे बड़ा चौकाने वाला बीजेपी का फैसला मेवाड़ की पूर्व राजधानी चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट का रहा है. 

यहां बीजेपी से दो बार से लगातार विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट काटकर नरपत सिंह राजवी को दे दिया है. इसके बाद चित्तौड़गढ़ में अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं. दूसरा चौंकाने वाला फैसला नाथद्वारा से मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट देने का फैसला है. 

दो बार से लगातार विधायक का टिकट काटा
बीजेपी की सूची में मेवाड़ में हलचल मचा देने फैसला चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से चंद्रभान सिंह का टिकट काट नरपत सिंह राजवी को टिकट देने का है. चंद्रभान सिंह पिछले लगातार दो चुनाव से चित्तौड़गढ़ विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं. ऐसे में उनका टिकट कटने पर विरोध भी शुरू हो चुका है. हालांकि जिन्हे टिकट मिला यानी नरपत सिंह राजवी वह भी यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं. 

तीन के अलावा सभी रिपीट दावेदार
भारतीय जनता पार्टी की 16 सीटों पर घोषित प्रत्याशी की बात की तो तीन सीटों पर ही परिवर्तन है. चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह, नाथद्वारा से विश्वराज सिंह और उदयपुर शहर से ताराचंद जैन. इसके अलावा सभी सीटों पर पिछला चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ही है. इसमें एक महिला राजसमंद सीट से दीप्ति माहेश्वरी को दिया है जो वर्तमान में विधायक है. इन तीन मुख्य सीटों की बात की तो नाथद्वारा और चित्तौड़गढ़ राजपूत बहुल सीट हैं जहां से राजपूत प्रत्याशी ही घोषित हुए. वहीं उदयपुर शहर जैन बहुल सीट हैं. जैन वोटो को साधने के लिए जैन प्रत्याशी को ही मौका दिया है. उदयपुर शहर सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जानी है क्योंकि यहां बीजेपी के दिग्गज नेता रहे असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया लगातार 4 बार विधायक रहे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को मौका, भैंरों सिंह शेखावत के दामाद को यहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget