एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को मौका, भैंरों सिंह शेखावत के दामाद को यहां से मिला टिकट

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम हैं. इसमें वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत तमाम बड़े नाम शामिल हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत तमाम बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें कई पिछली बार भी चुनाव लड़ चुके हैं. एक बड़ा बदलाव नेता प्रतिपक्ष के टिकट पर हुआ है. उन्हें चुरू की जगह तारानगर भेजा गया है. इस लिस्ट में 10 महिलाएं हैं. बड़ी बात यह है कि जाट, ब्राह्मण, दलित और क्षत्रिय का पूरा जोर है. भैंरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से मैदान में उतारा गया है. ज्योति मिर्धा को नागौर से मैदान में उतार दिया गया है. 

10 महिलाओं को मिली जगह

अनूपगढ़ से संतोष बावरी, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, जायल से मंजू बाघमार, नागौर से ज्योति मिर्धा, मकराना से सुमिता भींचर, सोजत से सोभा चौहान, राजसमंद से दीप्ती महेश्वरी, झालरापाटन से वसुंधरा राजे को टिकट दिया है. जिसमें से ज्योति मिर्धा ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया है. 

जातिगत समीकरण पर जोर 

जाट, ब्राह्मण, दलित और क्षत्रिय की पूरी हिस्सेदारी है. जाट नेताओं की बात करें तो आमेर से सतीश पूनियां, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, सूरजगढ़ से संतोष आहलावत, नागौर से ज्योति मिर्धा ये बड़े नाम हैं. इनका जाट क्षेत्रों में बड़ा प्रभाव है. क्षत्रिय नेताओं की बात करें तो वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, नरपत सिंह राजवी और सिद्धि कुमारी का नाम हैं. इनका क्षत्रिय क्षेत्रों में बड़ा प्रभाव है. दलित नेताओं में अनीता भदेल, संतोष बावरी, कैलाश चंद्र वर्मा का प्रभाव है. ब्राह्मण नेताओं में कई को टिकट मिला है. चौमूं से राम लाल शर्मा, सांगानेर से भजनलाल शर्मा और कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा को टिकट मिला है. ऐसे में इन सभी जातियों को साधा गया है. 

नेता प्रतिपक्ष की बदली सीट 

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल गई है. उन्हें चूरू की जगह तारानगर भेज दिया गया है. एक बार पहले भी राजेंद्र राठौड़ तारानगर से विधायक रह चुके हैं. चुरुं पर हरलाल सहारण को मैदान में उतारा गया है. चुरूं में इस बार राजेंद्र राठौड़ के लिए स्थिति कमजोर दिख रही थी. इसलिए इस सीट को लेकर पहले से चर्चा खूब हो रही थी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान में कांग्रेस की उम्मीदवार सूची जारी, 33 कैंडिडेट को दिया टिकट, अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम

 

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget