एक्सप्लोरर

राजस्थान में बीजेपी ने 16 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर लगाई रोक, 5 के निर्वाचन किए निरस्त, जानें वजह?

Rajasthan BJP: राजस्थान बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि कुछ मडंल अध्यक्षों की घोषणा पर अभी भी विवाद है. जिसे लेकर बीजेपी में कई दिग्गज एक मत नहीं है.  

Rajasthan BJP: राजस्थान में बीजेपी जहां संगठनात्मक बदलाव नहीं कर पा रही है. वहीं, एक बड़ा निर्णय और हो गया है. जिसमें जो नियुक्ति हुई थी उसपर भी रोक लग गई है. इसको लेकर सियासी माहौल गर्म है. दरअसल, बीजेपी संगठन पर्व की प्रदेश अपील समिति ने प्रदेश के 16 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है. 

इसके साथ ही 5 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को निरस्त करने की घोषणा की है. जबकि, पार्टी में लोगों को नए मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के घोषणा का इतंजार है. सूत्रों का कहना है कि कुछ मडंल अध्यक्षों की घोषणा पर अभी भी विवाद है. जिसे लेकर पार्टी में कई दिग्गज एक मत नहीं है.  

किसने लगाई है रोक ?
संगठन पर्व 2024 की प्रदेश अपील समिति के प्रदेश संयोजक घनश्याम तिवाड़ी, सह संयोजक सरदार अजयपाल सिंह और योगेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को बैठक कर प्रदेश के 16 मंडल अध्यक्षों के खिलाफ निर्वाचन मापदंडों के उल्लंघन का आरोप पाए जाने पर उनकी नियुक्ति पर रोक लगाने का निर्णय किया है.

समिति के प्रदेश संयोजक घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर शहर से जलमहल और पौड्रिक मंडल, जयपुर देहात से चौमूं नगर, भरतपुर से सेवर, रूदावल, सिरोही से डूंगरखेडा, अलवर दक्षिण से मालाखेड़ा, चुरू के रतनगढ़, अलवर के खोह, बीकानेर शहर के रानीबाजार, जुनागढ, पुराना शहर, जस्सुसर, नया शहर, बूंदी के इन्द्रगढ़ ग्रामीण और हनुमानगढ़ के संगरिया नगर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर अंतरिम रूप से रोक लगाई गई.

यहां भी लगाई गई रोक
घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि समिति ने प्रदेश के 5 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन को निरस्त करने की घोषणा की है. इनमें अलवर दक्षिण के थानागाजी, भरतपुर के उज्जैन, जालौर के भीनमाल नगर, उदयपुर देहात के डबोक और सिरोही के पोसलिया मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त किया गया. जल्द ही नई लिस्ट जारी होगी.

Kota Suicide: कोटा में प्रेमी नहीं बर्दाश्त कर पाया प्रेमिका की शादी, वीडियो जारी कर मौत को लगाया गले

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget