एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'मैं आज्ञाकारी पुत्र हूं', मुकेश भाकर की ‘इंटर-कास्ट शादी’ में ऐसा क्यों बोले निर्मल चौधरी?

Rajasthan News In Hindi: जयपुर में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी के बीच छात्र नेता निर्मल चौधरी का बयान चर्चा में आ गया. उन्होंने कहा कि वह माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र हैं.

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी का आयोजन 9 मार्च को जयपुर के एक मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ, जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस खुशी के माहौल के बीच छात्र नेता निर्मल चौधरी का तंज भरा बयान सामने आया है, जिसके बाद दोनों नेताओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

हालांकि निर्मल चौधरी और मुकेश भाकर के रिश्तों में पहले जैसी मिठास तो नहीं है, लेकिन लंबे समय बाद दोनों फिर से शादी के मौके पर एक साथ दिखाई दिए, जहां निर्मल चौधरी के बयान से विधायक मुकेश भाकर की शादी पर ही सवाल खड़े हो गए!

मुकेश भाकर की शादी को लेकर चर्चा क्यों?

विधायक मुकेश भाकर की शादी को लेकर चर्चाएं इसलिए भी जोरों पर हैं क्योंकि मुकेश भाकर खुद जाट समाज से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपनी शादी मीणा समाज में की है. यह अंतर्जातीय विवाह है. हालांकि इस शादी को लेकर सामाजिक स्तर पर भी कई बातें सामने आईं, लेकिन इसी बीच छात्र नेता निर्मल चौधरी ने यह बयान देकर सनसनी फैला दी. 

छात्र नेता निर्मल चौधरी का बयान हुआ वायरल

उन्होंने कहा कि “मैं मेरे माता पिता का आज्ञाकारी पुत्र हूं. मैं उनके कहे अनुसार ही शादी करूंगा.” इस बयान को सुनकर शादी के पंडाल में मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. उनके इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है. छात्र नेता निर्मल चौधरी का यह बयान उस वक्त आया, जब मुकेश भाकर अपनी पसंद से अंतर्जातीय विवाह कर रहे थे. ऐसे में उनके इस बयान से दोनों नेताओं के बीच रिश्तों की जो जमी हुई बर्फ पिघल रही थी, वो फिर से ठंड पकड़ सकती है.

हालाँकि निर्मल चौधरी ने ABP से बातचीत में कहा कि उनके इस बयान के गलत मायने निकाले जा रहे हैं. वे पहले भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि वे शादी अपने माता पिता की मर्जी से ही करेंगे.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget